जम्मू कश्मीर : 9 महीने की बच्ची की बेरहमी से पिटाई का Video वायरल, आरोपी मां गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मां अपनी 9 महीने की बच्ची को बेरहमी से पीट रही है। महिला बच्ची को कभी बिस्तर पर पटक देती है तो कभी थप्पड़ मारती है।
02:30 PM Apr 12, 2022 IST | Desk Team
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मां अपनी 9 महीने की बच्ची को बेरहमी से पीट रही है। महिला बच्ची को कभी बिस्तर पर पटक देती है तो कभी थप्पड़ मारती है। वायरल वीडियो जम्मू कश्मीर के सांबा जिले का है। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरओपी मां को गिरफ्तार कर लिया।
Advertisement
अधिकारियों ने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने महिला की क्रूरता के लिए उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग की। दिल दहला देने वाले इस वीडियो में महिला को कथित तौर पर अपने नौ माह की बच्ची की पिटाई करते, उसे थप्पड़ मारते और बिस्तर पर फेंकते हुए देखा गया। यह वीडियो संभवत: महिला के किसी रिश्तेदार ने बनाया था।
J&K: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, कुलगाम में एक पाकिस्तानी समेत 2 आतंकवादी किए ढेर
महिला के पति ने वीडियो देखने के बाद सांबा जिले के ब्री कामिला क्षेत्र के सरपंच मुख्तियार सिंह के साथ तुरंत पुलिस से संपर्क किया और इसके बाद महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। सांबा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के मुताबिक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़ित बच्ची को उसके पिता को सौंप दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक यह घटना एक महीने पुरानी है।
Advertisement