Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

फातिमा सना शेख नहीं इस हसीना संग रोमांटिक डांस करते दिखे आमिर खान, वीडियो हुआ लीक

अक्षरा सिंह और आमिर खान की साथ मुलाकात पहले से ही चर्चा में हैं. इसी बीच इनका एक वीडियो भी आया है जिसमें ‘लाल सिंह चड्ढा’स्टार भोजपुरी एक्ट्रेस के साथ रोमांटिंग अंदाज में दिख रहे हैं। इस वीडियो पर फैंस ताबड़तोड़ कॉमेंट कर रहे हैं।

12:19 PM Jun 28, 2022 IST | Desk Team

अक्षरा सिंह और आमिर खान की साथ मुलाकात पहले से ही चर्चा में हैं. इसी बीच इनका एक वीडियो भी आया है जिसमें ‘लाल सिंह चड्ढा’स्टार भोजपुरी एक्ट्रेस के साथ रोमांटिंग अंदाज में दिख रहे हैं। इस वीडियो पर फैंस ताबड़तोड़ कॉमेंट कर रहे हैं।

आमिर खान इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सुर्खियों में
बने हुए हैं। आमिर को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उनके फैंस काफी बेताब है। लाल
सिंह चड्ढा की रिलीज का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं आमिर अपनी
फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे है।

Advertisement

इसी बीच एक्टर का रोमांटिक डांस वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है जिसमें
वह भोजपुरी एक्ट्रेस संग अपनी फिल्म के गाने पर ही रोमांटिक डांस करते दिख रहे
हैं। इस वीडियो पर फैंस काफी पसंद भी कर रहे है और इस पर अपनी तरह-तरह की
प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

आमिर ने इस हसीना संग किया डांस

हाल ही में आमिर खान की एक इवेंट के दौरान भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह से
मुलाकात हुई। जहां दोनों ने ढेर सारी बातें की, और एक्ट्रेस ने आमिर के साथ अपनी
एक फोटो भी शेयर की थी। अब दोनों स्टार्स का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे खुद
अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। दोनों स्टार एक दूसरे की बाहों
में बाहें डाले नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में
लाल सिंह चड्ढाका रोमांटिक ट्रैक फिर न ऐसी रात आएगीचल रहा है।

अक्षरा सिंह ने कही ये बात

इस डांस वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, ऐसा सपना सच हो गया है! इस दिन को इतना शानदार बनाने के लिए
धन्यवाद आमिर सर
, जिसे मैं कभी नहीं भूल
सकती!!
आमिर बॉलीवुड 
के मोस्ट एक्सपीरियंस एक्टर है उनकी फैन फॉलोइंग का कोई जवाब नहीं है ऐसे
में अक्षरा भी उनसे मिलकर काफी खुश है। सुपरस्टार से मिलने के बाद उनकी खुशी को
कोई ठिकाना नहीं रहा है।

फैंस दे रहे ऐसे रिएक्शन

दोनों को एक साथ डांस करता देख दोनों स्टार्स के फैंस काफी खुश हो गए है और
वीडियो पर एक के बाद एक कॉमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। जहां फैंस दोनों की
तारीफों के पुल बांध रहे है वहीं कुछ लोग अक्षरा को जल्दी एक्टर के साथ मूवी साइन
करने की बात बोले रहे हैं। तो कोई अक्षरा पर गर्व महसूस कर रहा है।

लाल सिंह चड्ढा

बता दें कि लाल सिंह चड्ढा की रिलीज डेट जैसे-जैसे पास आ रही है वैसे ही आमिर
अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म का तीसरा
गाना
फिर न ऐसी रात आएगीको रिलीज किया था जिसके
लॉन्च इवेंट में अक्षरा भी नजर आई थीं। इस फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया
हैं। आमिर के अलावा फिल्म में करीना कपूर खान लीड रोल में नजर आएंगी।

Advertisement
Next Article