पूर्व CM केजरीवाल के शीशमहल का VIDEO LEAK, मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिखाया करोड़ों का बाथरूम
केजरीवाल के आलीशान घर का वीडियो, बीजेपी ने बताया भ्रष्टाचार का नमूना
जैसे जैसे दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, दिल्ली में सभी राजनितिक पार्टियों ने आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू कर दिया है। ऐसा ही एक आरोप दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर लगाया गया है कि उन्होंने दिल्ली की जनता के पैसे से अपने लिए शीशमहल का निर्माण करवाया है। भारतीय जनता पार्टी के नेशनल सेक्रेटरी और दिल्ली के पूर्व विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपने X अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने दावा किया है कि यह सब सुविधाएं अरविन्द केजरीवाल ने अपने घर में करोड़ो रूपये खर्च करके हासिल की हैं।
सिरसा ने पोस्ट ने लिखा कि “भ्रष्टाचार के शीश महल का हिसाब – लागत तीन गुना बढ़कर ₹33 करोड़; परदे से लेकर कालीन तक पर खर्चा: केजरीवाल के मुख्यमंत्री आवास का ऑडिट ट्रेल
❗️मुख्य और पतले पर्दे: ₹96 लाख; रसोई उपकरण: ₹39 लाख
❗️टीवी कंसोल: ₹20.34 लाख; ट्रेडमिल और जिम उपकरण: ₹18.52 लाख; सिल्क कालीन: ₹16.27 लाख; मिनीबार: ₹4.80 लाख
❗️दीवारों के लिए संगमरमर पत्थर पर ₹20 लाख का बजट था, लेकिन अंतिम लागत ₹66.89 लाख तक पहुंच गई।
❗️फर्श के टाइल्स का बजट ₹5.5 लाख था, लेकिन यह ₹14 लाख हो गया।
शुरुआती अनुमान ₹7.91 करोड़ का था, लेकिन 2020 में काम ₹8.62 करोड़ में आवंटित हुआ। जब 2022 में लोक निर्माण विभाग (PWD) ने इसे पूरा किया, तो कुल लागत ₹33.66 करोड़ तक पहुंच गई।”
भ्रष्टाचार के शीश महल का हिसाब – लागत तीन गुना बढ़कर ₹33 करोड़; परदे से लेकर कालीन तक पर खर्चा: केजरीवाल के मुख्यमंत्री आवास का ऑडिट ट्रेल
❗️मुख्य और पतले पर्दे: ₹96 लाख; रसोई उपकरण: ₹39 लाख
❗️टीवी कंसोल: ₹20.34 लाख; ट्रेडमिल और जिम उपकरण: ₹18.52 लाख; सिल्क कालीन: ₹16.27… pic.twitter.com/djO4wN9Au6— Manjinder Singh Sirsa (@mssirsa) January 9, 2025

Join Channel