कर्नाटक : सरेआम महिला वकील पर लात-घूसों की बरसात, वायरल हुआ पिटाई का Video
कर्नाटक से महिला वकील की सरेआम पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में एक युवक महिला वकील पर ताबड़तोड़ लात और घूंसों की बरसात कर रहा है।
04:23 PM May 16, 2022 IST | Desk Team
कर्नाटक से महिला वकील की सरेआम पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में एक युवक महिला वकील पर ताबड़तोड़ लात और घूंसों की बरसात कर रहा है। इतना ही नहीं युवक पर महिला के पति के साथ भी मारपीट का आरोप है। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Advertisement
जानकारी के मुताबिक, मामला बागलकोट के विनायक नगर इलाके में सर्कल रोड की है। यहां महनतेश नाम के व्यक्ति ने संगीता शिक्केरी नाम की महिला की पिटाई कर दी। संगीता पेशे से वकील है। पुलिस ने बताया महनतेश और संगीता एक-दूसरे के पड़ोसी हैं और दोनों के बीच संपत्ति को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। आरोपी महनतेश फोटोग्राफी का काम करता है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी थप्पड़ों से महिला को मार रहा है। साथ ही पेट पर भी वो लात से प्रहार कर रहा है। बाद में जब महिला अपना बचाव करने के लिए प्लास्टिक की कुर्सी उठाती है तो आरोपी उसे फिर से लात मारता है। घटना के वक्त कोई भी महिला की मदद के लिए आगे नहीं आया।
पुलिस ने बताया कि हमले में महिला वकील को काफी चोट आई हैं, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी और पीड़ित महिला के बीच संपत्ति विवाद में पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका है।
Advertisement