
कर्नाटक से महिला वकील की सरेआम पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में एक युवक महिला वकील पर ताबड़तोड़ लात और घूंसों की बरसात कर रहा है। इतना ही नहीं युवक पर महिला के पति के साथ भी मारपीट का आरोप है। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, मामला बागलकोट के विनायक नगर इलाके में सर्कल रोड की है। यहां महनतेश नाम के व्यक्ति ने संगीता शिक्केरी नाम की महिला की पिटाई कर दी। संगीता पेशे से वकील है। पुलिस ने बताया महनतेश और संगीता एक-दूसरे के पड़ोसी हैं और दोनों के बीच संपत्ति को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। आरोपी महनतेश फोटोग्राफी का काम करता है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी थप्पड़ों से महिला को मार रहा है। साथ ही पेट पर भी वो लात से प्रहार कर रहा है। बाद में जब महिला अपना बचाव करने के लिए प्लास्टिक की कुर्सी उठाती है तो आरोपी उसे फिर से लात मारता है। घटना के वक्त कोई भी महिला की मदद के लिए आगे नहीं आया।#SHOCKING A #woman #lawyer named Sangeetha was brutally assaulted and injured at #Bagalkote #Karnataka. #Worse: many people watched and didn't come forward to help her. Sangeetha and her assaulter Mahantesh are neighbours.And they had differences over some issue (1/2) pic.twitter.com/R1XGADCNCr
— Imran Khan (@KeypadGuerilla) May 14, 2022
पुलिस ने बताया कि हमले में महिला वकील को काफी चोट आई हैं, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी और पीड़ित महिला के बीच संपत्ति विवाद में पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका है।