W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Vidhu Vinod Chopra ने जारी किया 'जीरो से रीस्टार्ट' का डिजिटल मोशन पोस्टर

विदु विनोद चोपड़ा ने ‘जीरो से रीस्टार्ट’ का डिजिटल मोशन पोस्टर किया लॉन्च

10:47 AM Oct 28, 2024 IST | Abhishek Kumar

विदु विनोद चोपड़ा ने ‘जीरो से रीस्टार्ट’ का डिजिटल मोशन पोस्टर किया लॉन्च

vidhu vinod chopra ने जारी किया  जीरो से रीस्टार्ट  का डिजिटल मोशन पोस्टर
Advertisement

फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा(Vidhu Vinod Chopra ) ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जीरो से रीस्टार्ट’ का एक आकर्षक डिजिटल मोशन पोस्टर जारी किया। जिसमें सिनेमाई दुनिया की शानदार झलक है।

Vidhu Vinod Chopra अपने फिल्म का पोस्टर किया रिलीज़

डिजिटल मोशन पोस्टर में आकर्षक शीर्षक भी नजर आ रहा है। दर्शक फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। पोस्टर को साझा कर विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स ने कैप्शन में लिखा ‘आपने 12वीं फेल देखी और उसे पसंद किया, अब जानिए कि यह फिल्म कैसे कभी बन ही नहीं पाई और एक दृढ़ निश्चयी फिल्म निर्माता जिसने कभी हार नहीं मानी! विधु विनोद चोपड़ा प्रस्तुत करते हैं, जीरो से रीस्टार्ट।

Vidhu Vinod Chopra : फिल्म के बारे में विधु विनोद ने कहा मेरे लिए यह ड्रॉइंग बोर्ड पर वापस जाने और शून्य से शुरू करने जैसा है। मैं इस कहानी को उन सभी लोगों के साथ साझा करना चाहता हूं, जिन्होंने कभी अपने जीवन में बाधाओं का सामना किया है। मैं उन्हें कभी हार न मानने और प्रयास करते रहने के लिए कहना चाहता हूं। जैसा कि हम कहते हैं लगे रहो! बता दें कि ‘जीरो से रीस्टार्ट’ एक प्रेरणादायक कहानी का वादा करती है, जो नए सिरे से शुरुआत करने की यात्रा को दिखाती है।

विधु विनोद चोपड़ा(Vidhu Vinod Chopra) ने हाल ही में आयोजित आईफा 2024 में अपनी फिल्म ‘जीरो से रीस्टार्ट’ के शीर्षक की घोषणा की थी। निर्देशक ने पहले कहा था कि यह फिल्म विक्रांत मैसी की ’12वीं फेल’ का प्रीक्वल है। ‘जीरो से रीस्टार्ट’ 13 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

इसके अतिरिक्त, उन्हें ‘मुन्ना भाई’ फिल्म सीरीज के साथ ‘3 इडियट्स’, ‘पीके’ और ‘संजू’ के निर्माण के लिए भी सराहा जाता है। उनका आखिरी निर्देशन प्रयास ’12वीं फेल’ बॉक्स ऑफिस पर व्यावसायिक रूप से सफल रहा। यह बायोग्राफिकल ड्रामा मनोज कुमार शर्मा की कहानी है, जो गरीबी से उठकर आईपीएस अधिकारी बने। फिल्म में अभिनेता विक्रांत मैसी और अभिनेत्री मेधा शंकर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Abhishek Kumar

View all posts

Advertisement
×