Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

वियतनाम ने की दक्षिण एशिया में एकता की वकालत

NULL

12:48 PM Aug 25, 2017 IST | Desk Team

NULL

हनोई दक्षिण चीन सागर में चीन के दावों को चुनौती देने वाले वियतनाम के सबसे शक्तिशाली नेता ने दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के बीच एकता कायम करने के लिए आह्वान किया है। वियतनाम के कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख गुवेन फू ट्रोंग ने इंडोनेशिया की अपनी पहली यात्रा के दौरान एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कल कहा कि दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन (आसियान) को क्षेत्रीय समस्याओं को सुलझाने में एकजुट होना चाहिए।

ट्रोंग ने कहा कि दक्षिण चीन सागर के मुद्दे पर प्रमुख देशों के बीच जारी प्रतिस्पर्धा में आसियान एक खिलौना न बनें। उन्होंने कहा आसियान को वहां की वास्तविक परिस्थितियों को समझना चाहिए। गौरतलब है कि चीन दक्षिण चीन सागर के ज्यादातर हिस्सों पर अपना दावा करता है जबकि ताईवान, मलेशिया, वियतनाम, फिलीपींस और ब्रुनेई इसके कुछ हिस्सों पर दावा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article