Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सरकार के खिलाफ संकल्प सभा का आयोजन किया जायेगा : जनतांत्रिक लोकहित पार्टी

विरोधी समाािजक न्याय के पक्षधर एवं समान विचारधारा वाले दलों से गठबंधन हेतु बातचीत के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अधिकृत किया गया।

07:10 PM Nov 22, 2018 IST | Desk Team

विरोधी समाािजक न्याय के पक्षधर एवं समान विचारधारा वाले दलों से गठबंधन हेतु बातचीत के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अधिकृत किया गया।

पटना : जनतांत्रिक लोकहित पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक पार्टी कार्यालय में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजनैतिक समीक्षा एवं पार्टी की रणनीति तय पर हुई। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक सतीश कुमार,  उपाध्यक्ष अरूण कुमार सिन्हा, कार्यकारी अध्यक्ष अरवेन्द्र कुमार उर्फ ललन सिंह, राष्ट्रीय महासचिव सत्यप्रकाश नारायण, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मुकेश सिंह उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अरवेन्द्र कुमार उर्फ लनन ङ्क्षसह ने की। बैठक में सांगठनिक एवं राजनैतिक प्रस्ताव रंजीत कुशवाहा ने पेश किया जो सर्वसम्मति से पारित हुआ।

पार्टी ने प्रस्ताव लिया कि आगामी लोकसभा चुनाव में पंथ निरपेक्ष एवं सामाजिक न्यायके पक्षधर विचारधारा वाले दलों से जो वर्तमान जनविरोधी सत्ता के खिलाफ संघर्ष की तैयार है, से गठबंधन का प्रयास किया जायेगा तथा 15 जनवरी, 2019 तक प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर केन्द्र की जनविरोधी सरकार के खिलाफ संकल्प सभा का आयोजन किया जायेगा।

बैठक को संबोधित करते हु पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में तत्कालीन सत्ता के भ्रष्टाचार एवं कालाधन, किसान विरोधी रवैये, बढ़ते सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ, अच्छे दिन लाने का वादा, कालाधन विदेशों से वापस लाने, किसानों को लागत का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य देने एवं नौजवानों के लिए प्रतिवर्ष दो करोड़ रोजगार सृजन का वादा कर हर हर मोदी घर घर मोदी के नारों के साथ सिर्फ सत्तासीन ही नहीं हुई आज देश के 22 राज्यों में सत्तासीन है।

लेकिन पुन: लोकसभा का चु नाव निकट है और केन्द्र की फासिस्ट सरकार लवजेहाद, तीन तलाक, राष्ट्रमाता, गौमाता, नदीमाता जैसे संवेदनशील मुद्दों पर देश एवं प्रदेश के नौजवानों में जातीय एवं धार्मिक उनमाद भर दिया है। रोजगार सृजन की बात तो दूर ख्लाखों सरकारी सृहित पदों पर समाप्त कर दिया गया, किसान अच्छी आय की आश में आत्महत्या करने लगे, भ्रष्टाचारी एवं अफसरशाही मिलकर बेरोजगारी, कामगारों एवं मध्यम वर्ग के वाशिंदों पर कहर बरपा रही है।

सीमा पार आतंकवाद के जवान बिना युद्ध के शहीद हो रहे हैं तथा गैर उत्पादक योजना में सरकारी खजाने खाली हो रहे हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि वर्तमान सम्मा के विरोधी समाािजक न्याय के पक्षधर एवं समान विचारधारा वाले दलों से गठबंधन हेतु बातचीत के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अधिकृत किया गया।

Advertisement
Advertisement
Next Article