टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

सभी तटबंधों की सतत् निगरानी करें अभियंता : संजय झा

तटबंध नहीं टूटे यह सुनिश्चित करने की जवाबदेही अभियंताओं की है। इसमें किसी भी प्रकार की चूक या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

03:17 PM Jul 20, 2019 IST | Desk Team

तटबंध नहीं टूटे यह सुनिश्चित करने की जवाबदेही अभियंताओं की है। इसमें किसी भी प्रकार की चूक या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने दरभंगा को बाढ़ से बचाने के लिए अभियंताओं को तटबंधों की सतत् निगरानी का सख्त निदेश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। 
Advertisement

श्री झा ने आज यहां जिला अतिथि गृह में जल संसाधन विभाग और बाढ़ नियंत्रण प्रमण्डल के अभियंताओं के साथ तटबंधों की सुरक्षा के लिए किये जा रहे उपायों की समीक्षा बैठक में कहा कि कमला-बलान तटबंध के टूट जाने से जान-मान की काफी क्षति हुई है। आगे से कोई भी तटबंध नहीं टूटे यह सुनिश्चित करने की जवाबदेही अभियंताओं की है। इसमें किसी भी प्रकार की चूक या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। 

मंत्री ने दरभंगा शहरी सुरक्षा बाँध पर विशेष चौकसी बरतने का निदेश देते हुए कहा कि वरीय अभियंता स्वयं बाँध एवं तटबंधों पर जायें एवं इसका मुआयना करते रहे। उन्होंने जोर देकर कहा कि बाढ़ से तटबंधों के बचाव के लिए अधिकारी एवं अभियंता पूरे चौकस रहें। 

इससे पूर्व जिलाधिकारी डॉ। त्यागराजन एस.एम। ने मंत्री श्री झा को प्रशासन की ओर से किये जा रहे राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी दी। बैठक में अपर समाहर्त्ता विभूति रंजन चौधरी, अभियंता प्रमुख राजेश कुमार सहित अपर समाहर्त्ता विभूति रंजन चौधरी, नगर आयुक्त घनश्याम मीणा, सहायक समाहर्त्ता (प्रशिक्षु) विनोद दूहन समेत मुख्य अभियंता,अधीक्षण अभियंता और कार्यपालक अभियंतागण उपस्थित थे।
Advertisement
Next Article