Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

रश्मिका मंदाना संग सगाई की खबरों पर विजय देवरकोंडा ने तोड़ी चुप्पी, जानिए- एक्टर ने क्या कहा

12:00 PM Jan 20, 2024 IST | Anjali Dahiya

सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की खबरें सामने आने के बाद विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना सुर्खियों में आ गए हैं। ऐसी अफवाह थी कि ये पॉपुलर रूमर्ड कपल फरवरी में सगाई करने वाले हैं। साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना बीते कुछ समय से अपने रिश्तें को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दोनों को हाल ही में साथ में वेकेशन एंजॉय करते देखा गया था। दोनों की एक साथ तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। वहीं विजय देवरकोंडा ने रश्मिका मंदाना संग सगाई को लेकर फैल रही अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की सगाई का सच

लाइफस्टाइल एशिया के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में विजय देवरकोंडा ने आखिरकार रश्मिका के साथ अपनी सगाई के बारे में अपनी चुप्पी तोड़ी है। हालांकि उन्हें कई बार एक साथ देखा जा चुका है, लेकिन उन्होंने अभी तक अपने रिश्ते को पब्लिक नहीं किया है। रश्मिका के साथ डेटिंग और सगाई की चर्चा को विजय ने खारिज कर दिया है। एक्टर ने कहा कि वो सगाई नहीं कर रहे हैं और न ही फरवरी में शादी कर रहे हैं। इस अफवाह को लेकर कपल के फैंस के बीच काफी हलचल देखने को भी मिली थी।

Advertisement

विजय देवरकोंडा ने शादी पर कहा

विजय देवरकोंडा ने कहा, 'मैं फरवरी में सगाई या शादी नहीं कर रहा हूं। ऐसा लगता है जैसे प्रेस हर दो साल में मेरी शादी कराना चाहता है। मैं हर साल यह अफवाह सुनता हूं। बस मेरी ही शादी क्यों करा रहे हैं। प्रेस बस मेरी शादी का इंतजार कर रही है।' विजय के इस खुलासे के बाद सगाई की अफवाहों पर तो रोक लग गई है, लेकिन दोनों के इंस्टाग्राम पोस्ट को देखकर इनकी डेटिंग की अफवाह अभी भी चर्चा में बनी हुई है।

विजय और रश्मिका के बारे में

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' में साथ में काम किया है। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों से खूब सराहना मिली थी। विजय को आखिरी बार 'खुशी' में देखा गया था। इन दिनों वह 'फैमिली स्टार' और निर्देशक गौतम तिन्नानुरी की 'वीडी 12' की शूटिंग में व्यस्त हैं। रश्मिका अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा: द रूल', 'रेनबो', 'द गर्लफ्रेंड' और 'चावा' में नजर आने वाली हैं।

Advertisement
Next Article