Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मुंबई की लोकल ट्रेन में अनन्या के साथ मस्ती करते दिखे विजय देवरकोंडा, फैंस लुटा रहे प्यार

विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे ने अपनी फिल्म लाइगर के प्रमोशन की शुरुआत मुंबई की लोकल ट्रेन से की है। ये दोनों सितारे अपनी फिल्म लाइगर को प्रमोट करने मुंबई की लोकल ट्रेन से सफर करते दिखे।

03:01 PM Jul 29, 2022 IST | Desk Team

विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे ने अपनी फिल्म लाइगर के प्रमोशन की शुरुआत मुंबई की लोकल ट्रेन से की है। ये दोनों सितारे अपनी फिल्म लाइगर को प्रमोट करने मुंबई की लोकल ट्रेन से सफर करते दिखे।

बॉलीवुड की लाइगर जोड़ी
अनन्या और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। हाल ही में
लाइगर का ट्रेलर लांच किया गया। दर्शकों को ये ट्रेलर काफी पसंद आया। ट्रेलर में
विजय का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। लाइगर फिल्म से विजय देवरकोंडा बॉलीवुड
में डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर लांच इवेंट में विजय अपने लुक को लेकर
चर्चे में बने रहे। आपको बता दें कि ट्रेलर लांच में विजय देवरकोंडा 199 की चप्पल
पहन कर आए थे। हाल ही में विजय-अनन्या मुंबई की लोकल में सफर करते देखे गए। लोगों
को विजय का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है।

Advertisement

विजय अपने बॉलीवुड डेब्यू
के लिए पूरी तरह तैयार है और प्रमोशन के लिए जमकर मेहनत भी कर रहे हैं।
विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे ने अपनी फिल्म
लाइगर के प्रमोशन की शुरुआत मुंबई की लोकल ट्रेन से की है। ये दोनों सितारे अपनी
फिल्म लाइगर को प्रमोट करने मुंबई की लोकल ट्रेन से सफर करते दिखे। जिसके वीडियोज
सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। सुपरस्टार विजय देवरकोंडा जहां इस दौरान
मुंबई की लोकल ट्रेन का मजा लेते हुए दिख रहे थे तो वहीं
, अदाकारा अनन्या पांडे के लिए मुंबई की लोकल ट्रेन का सफर
काफी अलग रहा। वो थोड़ी परेशान तो थोड़ी इस सफर को एन्जॉय करती दिखीं।

आपको बता दें कि
लाइगर 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म में पहली बार
विजय-अनन्या की जोड़ी दिखाई देगी। इससे पहले फिल्म से एक गाने को रिलीज किया गया
था। गाने में फैंस को विजय और अनन्या की केमिस्ट्री काफी पसंद आया थी। वहीं, फिल्म
को साउथ के फेमस डायरेक्टर जगन्नाथ पूरी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म को प्रोड्यूस
करण जौहर के साथ-साथ साउथ की एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर चर्मी कौर ने भी को-प्रोड्यूस
किया है। लाइगर 5 भाषाओं में रिलीज होगी।

Advertisement
Next Article