Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

विजय गोयल को बनाया जाना चाहिए दिल्ली में मुख्यमंत्री का भाजपा उम्मीदवार : दिग्विजय

दिग्विजय सिंह ने बुधवार को राज्य सभा में केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को सुझाव दिया कि उन्हें भाजपा नेता विजय गोयल को दिल्ली में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सिफारिश करनी चाहिए।

02:03 PM Dec 04, 2019 IST | Desk Team

दिग्विजय सिंह ने बुधवार को राज्य सभा में केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को सुझाव दिया कि उन्हें भाजपा नेता विजय गोयल को दिल्ली में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सिफारिश करनी चाहिए।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बुधवार को राज्य सभा में केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को सुझाव दिया कि उन्हें भाजपा नेता विजय गोयल को दिल्ली में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सिफारिश करनी चाहिए। कांग्रेस नेता के इस अनूठे सुझाव पर सभी सदस्यों के चेहरों पर मुस्कान आ गई। 
Advertisement
कांग्रेस सदस्य सिंह ने दिल्ली की 1731 अनधिकृत कालोनियों को नियमित करने के लिए उच्च सदन में लाये गये एक विधेयक पर चर्चा के दौरान यह सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा के प्रदेश प्रमुख मनोज तिवारी मुख्यमंत्री पद के लिए दावा नहीं कर सकते हैं तथा इसके लिए गोयल ‘‘स्वाभाविक पसंद’’ हैं।

चिदंबरम जब गृह मंत्री थे तब दर्ज किए गए थे कई फर्जी मामले : नितिन गडकरी

गोयल के चर्चा में भाग लेने के बाद सिंह ने बोलना शुरू किया और कहा, ‘‘विजय गोयल के भाषण के बाद मैं मंत्री हरदेव सिंह पुरी जी से अनुरोध करूंगा कि वह उन्हें दिल्ली में मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाने के लिए प्रधानमंत्री को सिफारिश करें।’’ 
जब उनके इस सुझाव पर भाजपा के कुछ सदस्यों ने हस्तक्षेप करना चाहा तो दिग्विजय सिंह ने कहा कि गोयल का इस पद पर दावा करने का अधिकार है। सिंह ने कहा, ‘‘मैं तो विजय गोयल जी के पक्ष में बोल रहा हूं। मनोज तिवारी मुख्यमंत्री पद के दावेदार नहीं हो सकते है। ये हक आपका बनता है।’’ दिल्ली विधानसभा के चुनाव 2020 के शुरू में होने हैं। 
Advertisement
Next Article