विजय कुमार सिन्हा ने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद बुधवार को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया। इस्तीफे का ऐलान करने से पहले विजय कुमार सिन्हा ने अविश्वास प्रस्ताव में लगाए गए आरोपों का भी जवाब दिया।
11:52 AM Aug 24, 2022 IST | Desk Team
विजय कुमार सिन्हा ने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद बुधवार को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया। इस्तीफे का ऐलान करने से पहले विजय कुमार सिन्हा ने अविश्वास प्रस्ताव में लगाए गए आरोपों का भी जवाब दिया।
Advertisement
सदन में अपने संबोधन में विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि नई सरकार के गठन के बाद मैं खुद ही अपने पद से इस्तीफा दे देता, लेकिन मुझे पद से हटाने की कोशिश शुरू कर दी गई। मुझ पर सदस्यों ने मनमानी करने, तानाशाही करने का आरोप लगाया।
जदयू अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने कहा- पत्रकार सहित बहुत लोग शराब पर प्रतिबंध के कारण हुए नीतीश कुमार के खिलाफ
उन्होंने कहा कि जब नई सरकार का गठन हो रहा था तभी 9 अगस्त को ही विधानसभा सचिव को मेरे खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की सूचना दे दी गई थी। उसके बाद मैंने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया ताकि सदन में इसका जवाब दे सकूं। सिन्हा ने कहा कि छोटे कार्यकाल में कई काम और कार्यक्रम किए। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में प्रयास किया कि सत्ता और विपक्ष को साथ लेकर चलूं। निष्पक्षता से सदन का दायित्व निभाया।
उन्होंने कहा कि हमेशा विधानसभा के सभी सदस्यों की मान मर्यादा, सदन की गरिमा बढ़ाने की कोशिश की। सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र में संख्या बल महत्वपूर्ण है। अब नए राजनीतिक घटनाक्रम के तहत नया गठबंधन हुआ। उन्होंने इस्तीफा देते हुए कहा कि आगे सदन का संचालन नरेंद्र नारायण यादव करेंगे।
Advertisement
Advertisement