W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

विजय सिन्हा का CM नीतीश पर हमला, कहा-बिहार संभल नहीं रहा, देश संभालने चले हैं 'कुर्सी कुमार'

बेगूसराय फायरिंग में जख्मी हुए लोगों से मिलने अस्पताल पहुंचे बीजेपी के प्रतिपक्ष के नेता विजय सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कुर्सी कुमार कहकर संबोधित करते हुए कटाक्ष किया।

02:07 PM Sep 14, 2022 IST | Desk Team

बेगूसराय फायरिंग में जख्मी हुए लोगों से मिलने अस्पताल पहुंचे बीजेपी के प्रतिपक्ष के नेता विजय सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कुर्सी कुमार कहकर संबोधित करते हुए कटाक्ष किया।

विजय सिन्हा का cm नीतीश पर हमला  कहा बिहार संभल नहीं रहा  देश संभालने चले हैं  कुर्सी कुमार
Advertisement
बेगूसराय में ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जेडीयू प्रमुख और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर ज़ोरदार हमला कर रही है। फायरिंग में जख्मी हुए लोगों से मिलने अस्पताल पहुंचे बीजेपी के प्रतिपक्ष के नेता विजय सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कुर्सी कुमार कहकर संबोधित करते हुए कटाक्ष किया।
Advertisement
विजय सिन्हा ने कहा कि हमने बिहार चाणक्य के रूप में काम किया और उस ‘कुरसी कुमार’ (सीएम नीतीश) को चंद्रगुप्त बनाया। वह जंगलराज को जनता राज कहते हैं, लेकिन बिहार उससे बहुत आगे निकल गया है और ‘गुंडा राज’ बन गया है। उनसे बिहार तो संभल नहीं रहा फिर भी देश की जिम्मेदारी लेना चाहते हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बेगूसराय में जिस तरह से गोलीबारी कर एक की हत्या कर दी और 10 लोगों को गोली मारकर जख्मी कर दिया है यह आतंकवाद का नया रूप में उभरा है। यह घोर निंदनीय है। 30 किलोमीटर तक अपराधी गोली बरसाते रहे व पुलिस प्रशासन मुंह देखती रही।

गिरिराज सिंह ने CM नीतीश कुमार पर साधा निशाना, बेगूसराय फायरिंग के खिलाफ भाजपा का बंद

लखीसराय में सामूहिक दुष्कर्म, डकैती, मुंगेर में रेलकर्मी की है गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके बाद बेगूसराय में 40 किलोमीटर तक बाइक सवार दो अपराधी गोलीबारी कर पूरे बिहार को दहला दिया। उन्होंने कहा पुलिस प्रशासन नाम का कोई चीज नहीं है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाजवादी का चोला पहनकर परिवारवाद और स्वार्ठवाद के गोद में बैठ गए हैं। अब तो बिहार को बकस दीजिए कुर्सी कुमार। विजय सिन्हा ने कहा कि हम जनता के सहयोग से नीतीश कुमार को हटाएंगे।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×