विकास बराला और आशीष की कोर्ट में पेशी आज,पुलिस पूछताछ में कबूला 'पीछा कर रहा था'
NULL
चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामले में आईएएस की बेटी वर्णिका कुंडू का पीछा करने के केस में हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के आरोपी बेटे विकास बराला और उसके साथी की आज कोर्ट में पेशी होगी। चंडीगढ़ पुलिस ने कल पूछताछ के बाद विकास और उसके दोस्त आशीष को गिरफ्तार गिरफ्तार किया था। साथ ही दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 356/511 लगाई थी। दोनों गैरजमानती धाराएं हैं।
इससे पहले महिला की शिकायत पर दोनों शनिवार को गिरफ्तार किए गए थे लेकिन उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया था। दरअसल, तब दोनों पर भादसं और मोटर वाहन अधिनियम के तहत जमानती धाराएं लगाई गई थीं। गिरफ्तार करने के बाद कल रात इसी सेक्टर 26 थाने में डीजीपी तेजिंदर लूथरा ने नौ घंटे के अंदर दोनों आरोपियों से दोबारा पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक विकास बराला ने पूछताछ में कबूल किया है कि वो पीड़िता की कार का पीछा कर रहा था।
विकास और उसके साथी की गिरफ्तारी के बाद से वर्णिका और उनका परिवार पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट है। बता दें कि विकास बराला और उसके साथी आशीष को चंडीगढ़ के सेक्टर 26 के थाने में रात भर रखा गया।