Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

Vikas Bharat Sankalp Yatra 2.7 लाख पंचायतों को करेगा कवर

11:41 AM Nov 24, 2023 IST | Jyoti kumari
Vikas Bharat Sankalp Yatra

Vikas Bharat Sankalp Yatra: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' देश की लगभग 2.7 लाख पंचायतों तक पहुंचेगी। अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर 68 जनजातीय जिलों में पीएम मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की।

 

HIGHLIGHTS POINTS:

Advertisement

केंद्र सरकार की नीतियों से करवाया जाएगा अवगत

अब यह यात्रा करीब 2.7 किलोमीटर तक यात्रा करेगी, देश की लाखों पंचायतें जहां मुफ्त चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे, इस यात्रा के माध्यम से लोगों को केंद्र सरकार की नीतियों के बारे में जागरूक किया जाएगा। ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'Vikas Bharat Sankalp Yatra' के तहत 2025 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेना है।

इस योजना को पीएम मोदी ने दिखाई थी हरी झंडी

इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने यात्रा से संबंधित भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक में हिस्सा लिया और इसे सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी हर नागरिक तक पहुंचेगी और यह यात्रा सफल होगी, इस अभियान को 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाई गई थी और इसे अरुणाचल के तवांग और जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के दूरदराज के गांवों में शुरू किए जाने के बाद गति मिली।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Next Article