कांग्रेस नेता महाबल मिश्रा के बेटे विनय कुमार मिश्रा और पूर्व विधायक राम सिंह आप में हुए शामिल
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि पार्टी की नीतियों और दिल्ली सरकार के कामकाज से प्रभावित होकर लोग हमारे परिवार में शामिल हो रहे हैं।
12:06 PM Jan 13, 2020 IST | Desk Team
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक राम सिंह तथा तीन अन्य लोग सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महाबल मिश्रा के बेटे विनय कुमार मिश्रा भी आप में शामिल हो गए। वह पालम विधानसभा सीट से चुनाव हार गए थे।
Advertisement
बवाना विधानसभा के रोहिणी वार्ड से पार्षद तथा सामाजिक कार्यकर्ता जय भगवान उपकारजी तथा गांधीनगर क्षेत्र से सामाजिक कार्यकर्ता नवीन दीपू चौधरी भी आप में शामिल हो गए जो कांग्रेस में थे। नेताजी ने कहा कि वह आप सरकार के कामकाज से प्रभावित हुए है और इस वजह से कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया।
वह दो बार बदरपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीत चुके हैं। वह एक बार बसपा के टिकट पर और दूसरी बार निर्दलीय चुनाव जीते हैं। केजरीवाल ने कहा कि पार्टी की नीतियों और दिल्ली सरकार के कामकाज से प्रभावित होकर लोग हमारे परिवार में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी में उनका गर्मजोशी से स्वागत है।’’ दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान आठ फरवरी को होगा।
Advertisement