W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

विनेश फोगाट से छिना मैडल, मैच से पहले अयोग्य घोषित

12:54 PM Aug 07, 2024 IST | Ravi Kumar
विनेश फोगाट से छिना मैडल  मैच से पहले अयोग्य घोषित
Advertisement

Vinesh Phogat disqualified from the final :  टूट गया भारत का सोने का सपना....विनेश फोगाट के सपने को शुरू होने से पहले ही तोड़ दिया गया। जिस दिन का भारत बेसब्री से इंतज़ार कर रहा था.... वो दिन आज आ गया है विनेश फोगाट से पूरे देश को गोल्ड की उम्मीद थी लेकिन अचानक एक ऐसी खबर आई जिससे पूरे देश की आस मैच से पहले ही टूट गई।

HIGHLIGHTS

  • विनेश फोगाट को ओलिंपिक संघ ने किया अयोग्य घोषित
  • पूरे देश का गोल्ड मैडल का सपना टूटा
  • पूरे भारत ने जताया ओलिंपिक संघ के फैसले का विरोध



भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट 50 किलोग्राम महिला वर्ग की रेसलिंग के फाइनल से बाहर हो गई हैं। फोगाट को ओवरवेट होने की वजह से डिसक्वालीफाई किया गया है। भारतीय कुश्ती और देश के लिए यह एक बड़ा झटका है, क्योंकि विनेश फोगाट स्वर्ण पदक जीतने के बेहद करीब थीं। भारतीय ओलंपिक संघ ने कहा, "भारतीय दल महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित किए जाने की खबर आपसे साझा करता है। रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किग्रा से कुछ ग्राम अधिक था। इस समय दल द्वारा कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी। भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है। वह मौजूदा प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहेगी।" इसके अलावा, भारतीय पहलवान को यूडब्ल्यूडब्ल्यू नियमों के अनुसार अंतिम स्थान दिया जाएगा। मंगलवार को विनेश ओलंपिक खेलों के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गईं, जब उन्होंने सेमीफाइनल में क्यूबा की युस्नेलिस गुज़मैन को 5-0 से हराया। उन्होंने अपने अभियान की शुरुआत दुनिया की नंबर-1, जापान की चार बार की विश्व चैंपियन और टोक्यो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता युई सुसाकी को हराकर की, जो पहलवान के रूप में अपने पूरे करियर में 95 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपराजित रहीं। इसके बाद विनेश ने दिन के अपने दूसरे मुकाबले में यूक्रेन की ओक्साना वासिलीवना लिवाच को 7-5 से हराकर अपने पहले सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 48 किग्रा में पूर्व विश्व नंबर 1 विनेश अपने तीसरे ओलंपिक में भाग ले रही थीं। वह चोट के कारण 2016 रियो ओलंपिक में पदक से चूक गईं। वह टोक्यो ओलंपिक में 53 किग्रा क्वार्टर फाइनल में वेनेसा कलादज़िंस्काया से हार गईं। विनेश राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला भी हैं।

विनेश फोगाट का मेडल छिना. ज्यादा वजन होने की वजह से अयोग्य घोषित. इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने दी जानकारी. विनेश फोगाट 50 किग्रा. वर्ग के फाइनल में पहुंचीं थीं लेकिन उनका वजन तय सीमा से 100 ग्राम से ज्यादा पाया गया.

थोड़ी देर पहले ही प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने भी ट्वीट पर लिखा कि विनेश आप भारत का गौरव हो और एक चैंपियन हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ravi Kumar

View all posts

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.

Advertisement
×