Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

विनेश जीती लेकिन मुंबई महारथी पराजित

एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों की चैम्पियन विनेश फोगाट पर था। विनेश को 2017 की विश्व चैंपियन वेनेसा कलादजिंस्काया से जबर्दस्त चुनौती मिली।

11:50 AM Jan 22, 2019 IST | Desk Team

एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों की चैम्पियन विनेश फोगाट पर था। विनेश को 2017 की विश्व चैंपियन वेनेसा कलादजिंस्काया से जबर्दस्त चुनौती मिली।

लुधियाना : एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट ने प्रो कुश्ती लीग (पीडब्ल्यूएल) के मुकाबले में सोमवार को यहां 2017 की विश्व चैंपियन वेनेसा कलादजिस्काया को रोमांचक मुकाबले में शिकस्त दी लेकिन यूपी दंगल के खिलाफ उनकी टीम मुंबई महारथी जीत दर्ज नहीं कर सकी। एप्प माए और सरिता के दमदार खेल से यूपी दंगल ने पीडब्लूएल के चौथे सत्र में मुंबई महारथी को 4-3 से हराकर पहली जीत दर्ज की। इस हार से मुंबई महारथी के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है।

मुंबई महारथी का सर्वश्रेष्ठ दांव एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों की चैम्पियन विनेश फोगाट पर था। विनेश को 2017 की विश्व चैंपियन वेनेसा कलादजिंस्काया से जबर्दस्त चुनौती मिली। विनेश 53 किलो का महिला मुकाबला 5-3 से जीतने में सफल रहीं। इस जीत से मुंबई 2-2 से बराबर हो गया था। एप्प माए ने रोमांचक मुकाबले में 2017 के विश्व चैम्पियनशिप के उपविजेता सेनेथ नेमेथ को 5-3 से हराकर यूपी दंगल की जीत सुनिश्चित की।

एशियाई चैम्पियनशिप की रजत पदक विजेता जॉर्जी साकेंडेलिड्जे ने सुपर हैवीवेट (125 किलो) कुश्ती में मुंबई के यूरोपीय चैम्पियन बैत्सीव व्लादिस्लाव को 2-1 से हराकर यूपी को टाई में 3-2 से आगे कर दिया था। इसके बाद माए पर इस बढ़त को जीत में तब्दील करने की पारी थी और एस्टोनिया की पहलवान ने महिला 76 किलो कुश्ती में अपने से ज्यादा अनुभवी हंगरी की पहलवान सेनेथ को कड़ी टक्कर के बाद हराया। टाई का आखिरी मुकाबला (65 किलो) राष्ट्रीय चैम्पियन हरफूल ने जीता।

मुंबई महारथी के पहलवान ने कड़े मुकाबले में पंकज राणा को 15-6 से हराकर यूपी दंगल की जीत का अंतर 4-3 किया। इससे पहले शाम को टाई के पहले मुकाबले में राष्ट्रीय चैम्पियन जितेंदर ने मुंबई महारथी के जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियन सचिन राठी को 14-0 से हराकर यूपी दंगल को शानदार शुरुआत दिलाई।

74 किलोग्राम के इस मुकाबले में जितेंदर का दबदबा रहा। महिलाओं के 57 किलो के मुकाबले में एशियाई चैम्पियनशिप में रजत पदक विजेता सरिता ने मुंबई महारथी की पैन अमेरिकन चैम्पियनशिप कांस्य पदकधारी बेट्जाबेथ एंजेलिका को 6-1 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। उनकी जीत से यूपी 2-0 से आगे हो गई।

Advertisement
Advertisement
Next Article