W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Vinesh Phogat: पेरिस से आज भारत लौटेंगी विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया ने दी जानकारी

05:35 AM Aug 17, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
vinesh phogat  पेरिस से आज भारत लौटेंगी विनेश फोगाट  बजरंग पुनिया ने दी जानकारी
Advertisement

Vinesh Phogat: भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट आज यानी 17 अगस्त को भारत लौटेंगी। विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक में फाइनल से पहले अयोग्य घोषित कर दिया गया था जिसके बाद उन्होंने सिल्वर मेडल के लिए CAS यानी (कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स) में अपील दायर की थी जिसको कोर्ट ऑफ आर्विट्रेशन फोर स्पोर्ट्स यानी सीएएस ने विनेश फोगाट की उस अपील को खारिज कर दिया। जिसमें उन्होंने पेरिस ओलंपिक में संयुक्त सिल्वर मेडल देने की मांग की थी। विनेश फोगाट अब पेरिस से खाली हाथ लौटेंगी। भारतीय रेसलर बजरंग पुनिया ने विनेश की भारत लौटने की तारीख की पुष्टि की है।

बजरंग ने एक्स पर लिखा, "विनेश फोगाट 17 अगस्त को सुबह 10 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगी।" बजरंग ने विनेश के घर लौटने की जो तारीख शेयर की हैं, उसमें महिला रेसलर के दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर उनके गांव पहुंचने तक के पूरे रूट की जानकारी दी गई है। ऐसा माना जा रहा है कि विनेश का घर लौटने पर जोरदार स्वागत होने की उम्मीद है।

100 ग्राम वजन के कारण हुई डिसक्वालीफाई

बता दें कि विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक 2024 में महिलाओं की 50 किलोग्राम भार वर्ग फ्रीस्टाइल कुश्ती में भाग लिया था और शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने ना सिर्फ फाइनल में जगह बनाई थी, बल्कि दुनिया की नंबर वन पहलवान जापान की यूई सुसाकी को प्री-क्वॉर्टर फाइनल में हराया था। एक ही दिन में उन्होंने सेमीफाइनल समेत तीन मुकाबले जीते थे। लेकिन फाइनल मुकाबले के दिन वजन मामूली ज्यादा होने के कारण उनको अयोग्य घोषित कर दिया गया।

ऐसे में न तो उनको कोई मेडल मिला और सबसे आखिरी स्पॉट पर उनको रखा गया। उन्होंने खेल पंचाट में अपील भी दायर की, लेकिन इसका फैसला भी उनके पक्ष में नहीं आया और अब वह खाली हाथ अपने देश लौट रही हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×