तेल संकट को Vinfast ने बनाया अवसर, EV कार में दी भारी छूट, विश्व स्तर पर शुरू किया कैंपेन
VinFast Trade Gas For Electric: खाड़ी देशों में जंग के बीच तेल का संकट पूरी दुनिया में गहरा गया है और हर देश में हलचल मच गई है। पाकिस्तान, बांग्लादेश जैसे देशों में तेल की कमी के कारण कई काम-काज ठप हो गए है। इसी बीच Vinfast कार कंपनी ने आपदा को अवसर में बदल दिया है और वैश्विक स्तर पर Trade Gas For Electric कैंपेन शुरू कर दिया है।
VinFast Discount On EV Cars

इस कैंपेन के तहत Vinfast की EV कार खरीदने पर भारी डिस्काउंट मिलेगा और EV स्कूटर खरीदने पर भी छूट दी जा रही है। यह कैंपेन सिर्फ एक देश नहीं ब्लकि एशियाई बाजार में भी जारी किया गया है। जानते है EV कार और स्कूटर पर कितना डिस्काउंट दिया जा रहा है।
VinFast Trade Gas For Electric
Vinfast ने वियतनाम, भारत, इंडोनेशिया और फिलीपींस में Trade Gas For Electric कैंपेन शुरू किया है जिसका उद्देश्य पुराने पेट्रोल-डीजल वाहन को नए विनफास्ट EV मॉडल में बदलना है जिससे EV के प्रति लोगों का झुकाव बढ़ेगा साथ ही EV कार खरीदने वालों को 3 प्रतिशत की छूट मिलेगी। वहीं EV स्कूटर खरीदने वालें ग्राहकों को 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इतना ही नहीं Vinfast कंपनी पहले से ही ग्राहकों को कई ऑफर दे रही है और इस छूट मिलने के बाद कार ऑकर्षक कीमत पर उपलब्ध होगी।
Vinfast vf3 EV Car In India

भारतीय बाजार में विनफास्ट अपने पोर्टफोलियो पर गहरा ध्यान दे रहा है लेकिन अभी VinFast VF6 और VinFast VF7 कार EV सेगमेंट में मौजूद है। दोनों ही कार शानदार फीचर और दमदार बैटरी विकल्प के साथ पेश की गई है। कीमत की बात करें तो VinFast VF6 की एक्स शोरूम कीमत लगभग 17.29 लाख रुपये रखी गई है और VinFast VF7 की एक्स शोरूम कीमत लगभग 26.79 लाख रुपये रखी गई है। बताया जा रहा है कि अब दो शानदार कार जल्द ही लॉन्च होने वाली है। भारतीय बाजार में EV कार को टक्कर देने के लिए Limo Green और VF3 जल्द ही पेश की जा सकती है।
Join Channel