Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

संघर्षविराम का उल्लंघन : पाक ने नौगाम सेक्टर में बिना किसी उकसावे की गोलाबारी

NULL

07:59 PM Oct 24, 2017 IST | Desk Team

NULL

पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए आज जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ जिले के नौगाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास भारत की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया। बता दे कि पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के गोलाबारी की।

कश्मीर घाटी में नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में पाकिस्तान ने लगातार चौथे दिन मंगलवार को भी संघर्षविराम का उल्लंघन किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने आज सुबह साढ़ नौ बजे कुपवाड़ के नौगाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की।

सूत्रों ने बताया कि भारतीय सैनिकों ने भी पाकिस्तान की इस हिमाकत का मुंहतोड़ जवाब दिया। ताजा समाचार मिलने तक रुक-रुककर गोलाबारी जारी थी। इस गोलाबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

21 अक्टूबर को उरी सेक्टर के कमल कोट में नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में पाकिस्तान की गोलाबारी में सेना के एक कुली की मौत हो गई थी और एक लड़की घायल हो गई थी। इसके बाद 22 और 23 अक्टूबर को भी संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया। गत 15 अक्टूबर को पाकिस्तानी सैनिकों ने सीमावर्ती कुपवाड़ जिले के केरन सेक्टर में अग्रिम भारतीय चौकियों को निशाना बनाया। 20 सितम्बर को पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा केरन सेक्टर में किए गए संघर्षविराम के उल्लंघन में एक सैनिक शहीद हो गया और तीन अन्य घायल हो गए।

Advertisement
Advertisement
Next Article