Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Manipur में फिर हुई हिंसा, गोलीबारी में IRB जवान समेत 2 की मौत

08:51 AM Nov 21, 2023 IST | NAMITA DIXIT

Manipur: एक बार फिर मणिपुर में हिंसा शुरू हो गई है, यहां हालात सामान्य होने की बजाए बिगड़ते जा रहे है।सोमवार को हिंसा की एक घटना में कांगपोकपी जिले में दो विरोधी समूहों के बीच गोलीबारी के दौरान 6वीं आईआरबी के एक पुलिसकर्मी हेनमिनलेन वैफेई सहित दो व्यक्तियों की जान चली गई। अधिकारियों ने बताया कि दोनों व्यक्ति एक वाहन में यात्रा कर रहे थे कि तभी राज्य के बहुसंख्यक समुदाय से संबंधित संदिग्ध उग्रवादी समूह के सदस्यों ने हाराओथेवल और कोब्शा गांवों के बीच गाड़ी पर घात लगाकर हमला कर दिया।

आपको बता दें घटना में मारे गए दो लोगों में से एक इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी) का सैनिक था। घटना सिंगदा डैम के समीप हुई जो मणिपुर में जारी जातीय हिंसा के दौरान आदिवासी समुदाय के सदस्यों को निशाना बनाने वाले विद्रोही समूहों के लिए हॉटस्पॉट बन चुका है।
कुकी समुदाय के लोगों पर बिना उकसावे के हमला किया
एक आदिवासी संगठन ने दावा किया कि कुकी समुदाय के लोगों पर बिना उकसावे के हमला किया गया और जिले में ‘बंद’ घोषित कर दिया गया। मई की शुरुआत में पूर्वोत्तर राज्य में मेइती और कुकी समुदायों के बीच जातीय संघर्ष शुरू होने के बाद से इस क्षेत्र में ग्रामीणों के बीच गोलीबारी की कई घटनाएं हुईं। कुकी समुदाय के लोगों पर ‘अकारण हमले’ की निंदा करते हुए, कांगपोकपी की ‘कमेटी ऑन ट्राइबल यूनिटी’ (सीओटीयू) ने कांगपोकपी जिले में ‘आपातकालीन बंद’ की घोषणा की। सीओटीयू ने एक बैठक में यह भी मांग की कि सरकार आदिवासियों के लिए अलग प्रशासन की व्यवस्था करे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article