W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

लकड़ी तस्करी को लेकर असम-मेघालय सीमा पर भड़की हिंसा, वन रक्षक समेत चार लोगों की मौत

असम-मेघालय सीमा पर पुलिस द्वारा लकड़ी ले जा रहे एक ट्रक को मंगलवार तड़के रोकने के बाद भड़की हिंसा में एक वन कर्मी सहित चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

01:11 PM Nov 22, 2022 IST | Desk Team

असम-मेघालय सीमा पर पुलिस द्वारा लकड़ी ले जा रहे एक ट्रक को मंगलवार तड़के रोकने के बाद भड़की हिंसा में एक वन कर्मी सहित चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

लकड़ी तस्करी को लेकर असम मेघालय सीमा पर भड़की हिंसा  वन रक्षक समेत चार लोगों की मौत
असम-मेघालय सीमा पर पुलिस द्वारा लकड़ी ले जा रहे एक ट्रक को मंगलवार तड़के रोकने के बाद भड़की हिंसा में एक वन कर्मी सहित चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वेस्ट कार्बी आंगलोंग के पुलिस अधीक्षक इमदाद अली ने बताया कि ट्रक को मेघालय सीमा पर असम वन विभाग के एक दल ने तड़के करीब तीन बजे रोका।
वन विभाग के कर्मियों ने घटना की जानकारी दी 
उन्होंने बताया कि ट्रक के न रुकने पर वन विभाग के कर्मियों ने उस पर गोलियां चलाई और उसका टायर पंचर कर दिया। उन्होंने बताया कि चालक, उसका एक सहायक और एक अन्य व्यक्ति को पकड़ लिया गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति वहां से भाग निकला। अली ने बताया कि वन विभाग के कर्मियों ने घटना की जानकारी जिरिकेंडिंग थाने के अधिकारियों को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
वन कर्मी विद्यासिंग लेखटे की मौत कैसे हुई
उन्होंने बताया कि इसके बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई और गिरफ्तार किए लोगों की रिहाई की मांग करने लगी। भीड़ ने वन विभाग के कर्मियों और पुलिस को घेर लिया जिसके बाद स्थिति को नियंत्रण करने के लिए अधिकारियों को गोलियां चलानी पड़ी।
अधिकारी ने कहा, ‘‘ घटना में वन विभाग के एक होम गार्ड और खासी समुदाय के तीन लोगों की मौत हो गई। स्थिति अब नियंत्रण में है।’’ वन कर्मी विद्यासिंग लेखटे की मौत कैसे हुई, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। अली ने बताया कि जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×