टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

मणिपुर के इंफाल में फिर से भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने दो घरों में लगाई आग

05:06 PM Oct 05, 2023 IST | SAGAR KAPOOR

मणिपुर पिछले कई महिनों से हिंसा की आग में झुलस रहा है। जहां हमने यहां हिसा के कई जो मामले हैं वो हमें देखने को मले हैं। वहीं एक बार फिर से मणिपुर में हिंसा के मामले देखने को मिल रहें है। जहां इंफाल पश्चिम जिले में एक बार फिर से हिंसा भड़क गई है। इस हिंसा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कम से कम दो घरों में आग लगा दी और कई राउंड गोलियां चलाई। इस घटना की जानकारी गुरुवार को मणिपुर पुलिस ने दी। उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार रात करीब 10 बजे पाटसोई पुलिस थाना क्षेत्र के न्यू कीथेल्मनबी में हुई। उन्होंने बताया कि हमले के बाद आरोपी मौके से भाग गए, जिससे इलाके में तनाव फैल गया।

Advertisement

सुरक्षा बलों और अग्निशमन सेवा कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया

पुलिस ने कहा कि सुरक्षा बलों और अग्निशमन सेवा कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद इलाके में जमा हुई मैतेई महिलाओं की भीड़ को सुरक्षा बलों ने आगे बढ़ने से रोक दिया। पुलिस ने कहा कि अतिरिक्त सुरक्षा तैनात की गई है और स्थिति नियंत्रण में है। अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मैतेई समुदाय की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' आयोजित किए जाने के बाद 3 मई को मणिपुर में जातीय झड़पें होने के बाद से 180 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और कई सैकड़ों लोग घायल हो चुके हैं। बता दें कि मणिपुर की आबादी में मेइतेई लोगों की संख्या लगभग 53 प्रतिशत है और वे ज्यादातर इम्फाल घाटी में रहते हैं। आदिवासी - नागा और कुकी - 40 प्रतिशत से कुछ अधिक हैं और पहाड़ी जिलों में रहते हैं।

 

Advertisement
Next Article