Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बल्लभगढ़ रूट पर फिर हिंसा : चलती ट्रेन से 2 युवकों को फेंका, 1 की मौत

NULL

10:33 AM Aug 13, 2017 IST | Desk Team

NULL

दिल्ली-बल्लभगढ़ रूट पर जुनैद की हत्या के सनसनीखेज मामले के बाद फिर हिंसा की खबर है। जानकारी के मुताबिक इस रूट पर दो युवकों को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया गया। इसमें एक युवक की मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है। घटना की वजह का सीट विवाद बताया जा रहा है। तीन आरोपियों के पकड़े जाने की खबर है।

कैसे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक दोनों युवक दिल्ली-आगरा-इंटरसिटी से जा रहे थे। किसी विवाद में उन्हें चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया गया। घटना शनिवार रात को बल्लभगढ़-पलवल के पास की है। दोनों युवक असावटी के पास एक गांव के रहने वाले हैं. चश्मदीदों के मुताबिक सीट को लेकर शुरू हुआ विवाद जानलेवा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा की अज्ञात आरोपियों ने युवकों को ट्रेन के नीचे फेंक दिया। जीआरपी मामले की जांच में जुटी है।

मृतक की पहचान हुई
मरने वाले का युवक का नाम देवेंद्र सिंह बताया जा रहा है। वह हरियाणा के पलवल में मोहननगर मोहल्ले का रहने वाला है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं। पुलिस ने अभी गिरफ्तारी कन्फर्म नहीं की है।

Advertisement
Advertisement
Next Article