For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

महागठबंधन में शामिल हुई VIP, तेजस्वी यादव रहें मौजूद

06:33 PM Apr 05, 2024 IST | Shubham Kumar
महागठबंधन में शामिल हुई vip  तेजस्वी यादव रहें मौजूद

Patna: बिहार में विकास शील इन्सान पार्टी (VIP) आज पटना स्थित राजद कार्यालय में गठबंधन में शामिल हो गई। तेजस्वी यादव कि मौजुदगी में किया गया औपचारिक ऐलान।

  • महागठबंधन में शामिल हुई वीआईपी पार्टी।
  • राजद के हिस्से में आई, तीन सीटों पर लड़ेगी चुनाव।
  • तेजस्वी यादव की मौजूदगी में किया गया ऐलान।

 

बिहार में विपक्षी दलों के महागठबंधन में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) शामिल हो गई है। वीआईपी महागठबंधन में शामिल राजद कोटे में आई तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

राजद के कोटे से लड़ेगी चुनाव

राजद प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि वीआईपी भी अब महागठबंधन में शामिल है।
उन्होंने कहा कि महागठबंधन में पहले ही सीट का बंटवारा हो चुका था। इसके बावजूद राजद वीआईपी को सम्मान देने का काम करेगी। महागठबंधन में राजद को मिले 26 सीटों में से तीन सीट गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी से वीआईपी अपना उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सभी सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए सभी घटक दल के नेता काम करेंगे।

मिलकर मजबूती से लड़ेंगे लोकसभा का चुनाव - मुकेश सहनी

वहीं, मुकेश सहनी ने कहा हमारे पूर्वजों ने देश की आजादी में संघर्ष किया है करेंगे। आज हम 'इंडिया' गठबंधन में आए हैं और निश्चित तौर पर 2024 का जो चुनाव होगा उसे मजबूती से लड़ेंगे और सभी 40 की 40 सीट पर हम लोग काम करेंगे और सभी 40 सीटों को जीतेंगे।

बता दें कि बिहार में मल्लाह जाति की आबादी है। इससे 10 से 15 सीटों पर असर माना जाता है. 2020 के विधानसभा चुनाव में मुकेश सहनी 11 सीटों पर लड़े और चार पर जीत दर्ज की थी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shubham Kumar

View all posts

Advertisement
×