Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मेहंदी सेरेमनी में विराट ने अनुष्का के लिए गाया था ये गाना, देखें वीडियो

NULL

07:57 PM Dec 13, 2017 IST | Desk Team

NULL

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा की शादी 9 दिंसबर को इटली में हो चुकी हैं। दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं। विराट और अनुष्का की शादी में उनके घरवालों और करीबी दोस्तों ने शिरकत की थी। विराट ने ट्वीट करके इस बात की पुष्टि की थी कि वह दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं।

Advertisement

कोहली ने अपने ट्वीट के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि ‘आज हमने एक दूसरे के प्यार में हमेशा के लिए खो जाने का वादा किया।’

कोहली के आगे लिखा, ‘हम यह खबर आपसे साझा करना चाहते हैं। दोस्तों, परिजनों और प्रशंसकों की दुआओं के कारण यह दिन और भी खास बन गया। हमारे सफर का अहम हिस्सा बने रहने के लिए धन्यवाद।’

विराट और अनुष्का दोनों ने ही अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। दोनों ने ही अपनी शादी की आधिकारिक ऐलान करते हुए सोशल मीडिया पर उसके बाद अपनी शादी की अलग-अलग रस्मों की वीडियोज और तस्वीरों को वायरल करना शुरू कर दिया था।

विराट और अनुष्का की मेहंदी संगीत, हल्दी, वरमाला की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायलर और शेयर हो रही हैं।

खबरों की माने तो विराट कोहली ने अनुष्का को सगाई पर जो रिंग पहनाई हैं वह बेहद ही खूबसूरत हैं और बता दें कि वह रिंग लगभग एक करोड़ रुपए की है।

विराट और अनुष्का की शादी के तस्वीरों और वीडियोज के बीच विराट कोहली का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि विराट ने अनुष्का के लिए गाना गाया है। विराट ने अनुष्का के लिए मेहंदी सेरेमनी पर ‘मेरे मेहबूब’ गीत गाया।

यह वीडियो आप देख सकते हैं कि इसमें विराट अनुष्का के लिए गाना गा रहे हैं और बाकी सभी लोग भी वहां बैठे हैं। मेहंदी के फंक्शन पर विराट ने अनुष्का के सामने गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। अनुष्का भी विराट के इस प्यारे से परफॉर्मेंस को बहुत ही ध्यान से सुनती हुई दिखाई दे रही हैं। जैसे ही विराट का गाना खत्म होता है वैसे ही अनुष्का विराट को वेव करती हैं और खुश होकर तालियां बजाती हैं।

विराट ने अपनी शादी के लिए क्रिकेट से 1 महीने का बेक ले लिया है। श्रीलंका के साथ हो रहे वनडे और टी-20 सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। रोहित शर्मा ने इस सीरीज के लिए टीम की कमान संभाली हैं। विराट और अनुष्का इटली से हनीमून के लिए रवाना हो चुकें हैं।

उसके बाद विराट और अनुष्का दक्षिण अफ्रीका जायेंगे जहां वह दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली अगली सीरीज के लिए तैयारी करेंगे और अनुष्का नया साल विराट के साथ ही मनाएंगी।  अनुष्का के प्रतिनिधि ने इसकी पुष्टि की है।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ

Advertisement
Next Article