Viral: दिल्ली मेट्रो में फिर से हुआ क्लेश, सीट के लिए आपस में भिड़े दो यात्री, देखें वीडियो
दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर दो यात्रियों के बीच झगड़ा, वीडियो वायरल
दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर फिर से एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक शख्स और महिला यात्रियों के बीच बहस होती नजर आ रही है। शख्स ने अपना स्टेशन पास आने तक सीट देने से इनकार कर दिया, जिससे नैतिकता और लैंगिक समानता पर बहस छिड़ गई है। वीडियो में शख्स के व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
आजकल सोशल मीडिया पर कई अजीबो-गरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं। सोशल मीडिया कुछ वीडियो तो आजकल खाने-पीने से जुड़े भी होते हैं, जिसमें लोग कुछ न कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहते हैं। इन वीडियो को देख कर काफी लोग कभी-कभी काफी हैरत में पड़ जाते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर कभी कभी कुछ वीडियो में लोग अजीबो-गरीब तरीके से डांस करते हुए नजर आते हैं तो कुछ लोग खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाई देते हैं। वहीं कुछ लोग अपना टैलेंट का प्रदर्शन करते हुए दिखाई देते हैं तो कुछ लोग एक दूसरे से झगड़ा करते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन इस बार जो वीडियो सोशल मीडिया से सामने आया है उसके देखकर आप अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे की क्या वह सच है या झूठ। आपने मेट्रो में लोगों को अक्सर एक दूसरे से झगड़ते हुए देखा होगा। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है लेकिन कुछ अलग तरीके से। आइए जानते हैं?
पहले भी हुए हैं ऐसे क्लेश
दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर हुए क्लेश के कई वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। इन वीडियो में लोग एक दूसरे से इतनी बुरी तरह झगड़ा करते हैं कि वह एक दूसरे को मारने पर ऊतारू हो जाते हैं। वह यह भी नहीं सोचते की उनकी इस हरकत से दिल्ली मेट्रो में सफर कर रहे बाकी लोगों को परेशानी होती है। वह लोग बस आपस में झगड़ने में व्यस्त होते हैं। इस बार भी सोशल मीडिया से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें लोग सीट को लेकर आपस में बहस कर रहे हैं। दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर अक्सर बवाल होते रहते हैं। काम-काजी लोग जब मेट्रो में सीट देखते हैं तो तुरंत उसको पाने के लिए मेट्रो में दौड़ लगा देते हैं, लेकिन जब कोई महिला वहां आती है तो कुछ शख्स अपनी सीट उन्हें दे देते हैं तो कुछ बैठे रहते हैं। मेट्रो में ज्यादातर झगड़ों की वजह सीट ही होती है। सभी लोग सीट को पाना चाहते हैं और अपना सफर आरामदायक बनाना चाहते हैं, लेकिन यह मौका सिर्फ कुछ लोगों को ही मिल पाता है।
इस बार भी सीट को लेकर यात्रियों में हुई बहस
दिल्ली मेट्रो से अब एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसने सोशल मीडिया पर नैतिकता और लैंगिक समानता पर नई बहस छेड़ दी है। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि एक शख्स सीट के मुद्दे पर कुछ महिला पैसेंजर्स के साथ बहस करता हुआ दिखाई दे रहा है। मेट्रो में यात्रियों के बीच इस बहस की शुरुआत तब होती है जब सीट पर बैठे एक शख्स ने अपना स्टेशन पास न आने तक महिलाओं को अपनी सीट देने से साफ इनकार कर दिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सीट पर बैठा शख्स जोर-जोर से कुछ कह रहा है, जिसके कारण सभी सफर कर रहे यात्री उसकी तरफ देखने लगते हैं। वीडियो में शख्स को चिढ़ाने वाले अंदाज में यह कहते हुए सुना जा सकता है, ओह! लेडीज बुलाकर इंसल्ट हो रही है यहां पर। ऐसा शख्स ने इसलिए कहा क्योंकि उसके आस-पास काफी महिला यात्री खड़ी हुई थी लेकिन शख्स ने अपनी सीट नहीं छोड़ी। हालांकि इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है कि शख्स ने सीट पर कब्जा किया था या नहीं, लेकिन वह मेट्रो में इसी समय उठकर खड़ा हुआ जब उसका स्टेशन पास आने वाला था। घटना जनकपुरी वेस्ट मेट्रो बताई जा रही है।
वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में इस हाई वोल्टेज ने वहां बैठे अन्य यात्रियों को काफी मनोरंजन किया और उन्हें खूब हंसाया। लेकिन इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर अब लैंगिक समानता को लेकर बहस छिड़ गई है। वीडियो में आप देखेंगे की जब शख्स उठता है तो कुछ महिला यात्री तंज कसते हुए कहती हैं- बैठे रहो, किसी और के लिए सीट क्यों छोड़ रहे हो? महिला यात्रियों को इस बात के जवाब में शख्स कहता है कि, उसने सीट छोड़ी नहीं बल्कि उसका स्टेशन आ गया है। तभी एक अन्य महिला उससे कहती है, थोड़ा तो बड़प्पन दिखाओ। पूरे कोच में हंगामा मचा दिया। ऐसा करके आप तो वायरल हो गए भैया जी। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है। वीडियो पर कई लोग कमेंट करके अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों इस वायरल वीडियो को देखने के बाद कहना है कि- इस बंदे को अपनी सीट महिलाओं को दे देनी चाहिए थी, तो वहीं खुछ लोग शखस का बचाव करते हुए नजर आ रहे हैं और कह रहे हैं कि- उन्हें महिला यात्रियों के खड़े होने और शख्स के बैठे रहने में कोई बुराई नहीं लगी।