Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

Viral: तुम्हारी औकात है मेरे साथ रहने की...Ex-बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड के बीच हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

पूर्व प्रेमी-प्रेमिका के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा वायरल

05:53 AM May 29, 2025 IST | Shweta Rajput

पूर्व प्रेमी-प्रेमिका के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पटना के जेपी गंगा पथ पर एक लड़का और लड़की के बीच सड़क पर जमकर बहस होती है। लड़का खुद को लड़की का बॉयफ्रेंड बताता है, जबकि लड़की उसे एक्स मानती है। विवाद के दौरान लड़का गुस्से में पिस्टल निकालता है, जिससे माहौल और गंभीर हो जाता है। वीडियो पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

आज कल सोशल मीडिया पर कई अजीबो-गरीब वीडियो और चौंका देने वाले मामले वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो को देखकर कभी-कभी वाकई काफी हैरानी होती है। इन वीडियो में लोग ऐसी अजीबो-गरीब हरकत करते हैं जिसके देखकर काफी हैरानी होती है। इन वायरल वीडियो में या तो लोग अजीब तरीके से डांस कर रहे होते हैं या फिर एक दूसरे से झगड़ा कर रहे होते हैं। या फिर कुछ लोग इन वीडियो में अपनी जान को दाव पर लगाकर खतरनाक स्टंट कर रहे होते हैं। लेकिन इस बार जो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है उसको देखकर आप काफी हैरान रह जाएंगे। सोशल मीडिया पर आपने कई लोगों को एक दूसरे से झगड़ते हुए देखा होगा। इस बार भी सोशल मीडिया से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें एक लड़का और लड़की एक दूसरे से झगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में एक लड़का अपनी पूर्व प्रेमिका से बीच रोड़ पर झगड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में दोनों के बीच काफी जमकर बहसबाजी होती हुई दिखाई दे रही है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड के बीच हुई जमकर लड़ाई

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि एक युवक युवती बाइक से कहीं जा रहे होते हैं तो बीच सड़क पर कुछ युवक उनकी बाइक को रोक लेते हैं। उसमें से एक लड़का अफना बाइक से नीचे उतरता है और लड़की से झगड़ा करने लगता है। वह खुद को लड़की का बॉयफ्रेंड बता रहा है तो वहीं दूसरे तरफ लड़की उसे अपना बॉयफ्रेंड मानने से साफ इनकार कर रही है। लड़की लड़के से कहती है कि-तुम्हारी औकात नहीं है कि बॉयफ्रेंड बनने की। वह अपने साथ खड़े लड़के की बाइक की खुद को उसका बॉयफ्रेंड बताने वाले लड़के की बाइक से तुलना भी करती हुई दिखाई दे रही है। वह कहती है कि-इसकी बाइक देखो और अपनी बाइक देखो। लड़की की यह बात सुनकर लड़के ने कहा कि- कल रात तक तुमने मुझसे बात की है और आज तुम इसकी गर्लफ्रेंड कैसे हो गई। इसके बाद तीनों लोगों के बीच सड़क पर जमकर बहसबाजी शुरू हो जाती है। इसके बाद लड़का गुस्से में अपनी पिस्टल भी निकाल लेता है और लड़की को धमकाने लगता है। बता दें कि यह वीडियो पटना के जेपी गंगा पथ का बताया जा रहा है।

Viral News: मेरा मंदिर उत्तराखंड में है…उर्वशी रौतेला ने कह दी ऐसी बात, भड़के बद्रीनाथ धाम के लोग

वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप आगे देख सकते हैं कि लड़की लड़के से साफ कहती है कि-मैं इसको जानती थी, अब नहीं जानती हूं. तुम मेरे एक्स हो न भाई! हम कहीं भी घूमें, तुम्हें क्यों टेंशन हो रहा है? तुम्हारा औकात नहीं है मेरे साथ रहने की। लड़की की यह बात सुनकर लड़का काफी भावुक होकर कहता है कि-कल तक तुम मुझसे बात कर रही थी और आज अचानक मैं तुम्हारा एक्स हो गया? तुमको बताना तो चाहिए था कि ब्रेकअप करना है। बीच सड़क पर सभी लोगों के बीच काफी गंभीर माहौल पैदा हो जाता है। लेकिन जैसे ही लड़के ने अपनी पिस्टल निकाली तो लड़की वहां से अपने नए बॉयफ्रेंड के साथ चली जाती है। वीडियो को @jyotikikalam नाम के अकाउंट से सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट करके अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करके लिखा है कि-ऐसी गर्लफ्रेंड हो तो दुश्मन की क्या जरूरत। दूसरे यूजर ने कमेंट करके लिखा है कि-इस लड़की में ऐसा क्या है जो सभी इसके लिए पागल हो गए हैं। इसके अलावा और भी कई लोग वीडियो पर कमेंट करके अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।

Viral Video: फिर दिखा सड़क पर तेज रफ्तार बाइक का कहर, बैलेंस बिगड़ने से युवक के साथ हुआ हादसा

Advertisement
Advertisement
Next Article