Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Viral: ऑनलाइन गर्लफ्रेंड से चोरी-छिपे मिलने पहुंचा पति, पत्नी के जाल में ऐसा फंसा कि आ गई नानी याद

पत्नी के जाल में फंसा पति, ऑनलाइन डेटिंग का पर्दाफाश

05:50 AM May 17, 2025 IST | Shweta Rajput

पत्नी के जाल में फंसा पति, ऑनलाइन डेटिंग का पर्दाफाश

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक व्यक्ति ऑनलाइन गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा, लेकिन उसकी पत्नी ने उसे पकड़ लिया। पत्नी ने फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर पति को फंसाया और रेस्टोरेंट में बुलाकर भंडाफोड़ किया। पति ने झूठ बोलकर खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन अंततः दोनों के बीच सुलह हो गई और वे साथ रहने का फैसला किया।

आज कल ऑनलाइन डेटिंग का चलन जोर-शोर से चल रहा है। इसके कारण लोग कई बार धोखा भी खा जाते हैं। लेकिन कभी-कभी ये ऑनलाइन डेटिंग किसी को इतनी भारी पड़ जाएगी किसी ने नहीं सोचा होगा। शादी के बाद अगर कोई शख्स किसी दूसरे शख्स के साथ संबंध में रहता है तो किसी न किसी तरह इस संबंध की भनक किसी न किसी को मिल ही जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ है मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रहने वाले एक शख्स के साथ। जो सोशल मीडिया पर ऑनलाइन गर्लफ्रेंड बनाने के बाद इतनी बुरी तरह अपनी ही पत्नी के बनाए हुए जाल में फंसा और उसकी ऑनलाइन गर्लफ्रेंड के साथ उसके रिश्ते का पर्दाफाश हो गया। शख्स अपनी पत्नी को धोखा देकर किसी दूसरी महिला के साथ सोशल मीडिया पर ऑनलाइन बातचीत करता था। इसकी भनक जब शख्स की पत्नी को लगी तो उसने ऐसा जाल बिछाया जिसमें उसका पति बुरी तरह फंस गया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

ऑनलाइन गर्लफ्रेंड का हुआ पर्दाफाश

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में माधौगंज थाना इलाके का बताया जा रहा है। यहां रहने वाली 23 वर्षीय युवती की शादी एक प्राइवेट कंपनी के सेल्समैन अतुल (बदला हुआ नाम) नाम से शख्स से साल 2023 में हुई थी। शादी के कुछ दिन तक तो सब कुछ सही चलता रहा। लेकिन युवती ने कई बार नोटिस किया का उसका पति घंटों तक अपने मोबइल पर चिपका रहता है। अतुल अपने फोन में इतना व्यस्त रहता था कि किसी का कॉल आने पर वह घर से बाहर जाकर ही बात करता था। इन सब चीजों को उसकी पत्नी बड़ी ही बारीकी से देख और समझ रही थी। काफी समय तक जब यही सिलसिला चलता रहा तो पत्नी का शक धीरे-धीरे यकीन में बदल गया कि उसके पति का किसी न किसी के साथ अफेयर चल रहा है। जब उसने अतुल से इस मामले को लेकर पूछताछ करने की कोशिश की तो उसने इस बात को यह कहकर टाल दिया कि उसे कंपनी के फोन कॉल आते हैं। इसके अलावा अतुल अपने फोन को हमेशा लॉक रखता था, देर रात तक इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर चैट करता था। अतुल का अधिकतर समय घर से बाहर रहना नवविवाहिता को अखरने लगा।

ऑनलाइन गर्लफ्रेंड का हुआ पर्दाफाश

काफी दिनों तक जब सब कुछ ऐसा ही चलता रहा तो पत्नी ने अपने पति की हरकतों का पर्दाफाश करने का सोचा। इसके बाद युवती ने अपनी बहन की आईडी से एक सिम खरीदी और फर्जी नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया। इसके बाद युवती ने अकाउंट पर एक खूबसूरत लड़की की तस्वीर (डीपी) लगाई। इसके बाद युवती ने उसी फेक आईडी से अपने पति को फांसने के लिए फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट देखकर युवती ने तुरंत उसे स्वीकार कर लिया। इसके बाद युवती ने अपने ही पति से घंटों बातचीत की। यह बातचीत लगभग दो महीने तक दोनों के बीच चली। पति को शक न हो इसलिए युवती ने अपनी बहन से वॉयस कॉल पर अपने पति अतुल की बात करवाती थी। आखिर में उसका पर्दाफाश करने के लिए युवती ने अपने ही पति को मिलने के लिए रेस्टोरेंट में बुलाया। मिलने के लिए अतुल तुरंत मान गया और जब वह रेस्टोरेंट में अपनी ऑनलाइन गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए पहुंचा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। सने इंस्टाग्राम गर्लफ्रेंड की जगह अपनी पत्नी को देखा, तो वह दंग रह गया। इतना सब होने के बाद भी उसने अपनी पत्नी से झूठ बोला कि वह रेस्टोरेंट में किसी क्लाइंट से मिलने आया है। लेकिन उसकी और उसकी चैट हिस्ट्री ने सारे सच से पर्दा हटा दिया। इसके बाद पत्नी ने सच्चाई बताते हुए कहा कि जिस लड़की से वह प्रेम की बातें करता था, वह कोई और नहीं, बल्कि वह खुद थी।

ऐसे हुआ मामला शांत

अपना झूठ पकड़े जाने के बाद दोनों पति-पत्नी के बीच जबरदस्त झगड़ा होने लगा। युवती इस बात तो कतई बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी कि उसके पति की बाहर की लड़कियों के साथ अफेयर चलता है। देखते ही देखते मामला महिला थाने पहुंच गया। युवती ने अपने पति के खिलाफ झूठ बोलने और धोखेबाजी का आरोप लगाया और तलाक की अर्जी डाली। वहीं पति ने खुद को सही साबित करने के लिए पत्नी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया और एक अलग ही कहानी सुनाई। परामर्श केंद्र में काउंसलर महेंद्र शुक्ला का कहना है कि यह झगड़ा लगभग एक महीने तक चला और दोनों की उन्होंने काउंसलिंग की। आखिर में पति को अपनी गलती का अहसास हुआ और पत्नी से भविष्य में ऐसी गलती न करने का वादा किया। इसके बाद दोनों खुशी-खुशी अपने घर वापस लौट गए। पुलिस की काउंसलिंग ने एक रिश्ते को अलग होने से बचा लिया।

Advertisement
Advertisement
Next Article