For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Viral News: 32 साल में 105 बार ‘दूल्हा’ बना शख्स, 14 देशों की महिलाओं से रचाई शादी

02:18 PM Jul 08, 2025 IST | Khushi Srivastava
viral news  32 साल में 105 बार ‘दूल्हा’ बना शख्स  14 देशों की महिलाओं से रचाई शादी
Source: Social Media

Viral News: सोशल मीडिया पर रोजाना ऐसी बहुत सी खबरें सुनने को मिलती हैं जिसके बारे में शायद किसी न पहले सुना भी न हो। ऐसे में इन दिनों एक मामला सामने आ रहा है जिसने सबको हैरान कर दिया है। अमेरिका के एक शख्स ने कुछ ऐसे कर दिया जिसके बाद उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। जियोवन्नी विगलियोटो नाम के शख्स ने साल 1949 से लेकर 1981 के बीच एक या दो नहीं बल्कि 105 महिलाओं से शादी रचाई थी। सबसे हैरानी की बात तो ये थी कि शख्स ने किसी को भी तलाक नहीं दिया। शख्स एक के बाद एक महिलाओं को अपनी बातों में फंसाता था और फिर उनसे शादी कर लेता था। शादी के बाद वो गहनें और पैसे लेकर फरार हो जाता था। शख्स का ये खेल 32 सालों तक चलता रहा।

14 देशों की महिलाओं को बना चुका था अपना शिकार

32 सालों में जियोवन्नी ने ना सिर्फ अमेरिका बल्कि 14 देशों के 27 राज्यों की महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर शादी की थी। हर बार वो अपनी पहचान बदलता, और फर्जी डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल किया करता था। कभी वो शख्स खुद को डॉक्टर बताता था, बिजनेसमैन तो कभी विदेशी नागरिक। कई सालों तक ऐसा चलता रहा। आखिरकार सालों से चल रहा शख्स का ये गेम ओवर हो गया। साल 1981 में जियोवन्नी की धोखाधड़ी कानून के सामने आ गई। दरअसल उसीके एक पत्नी जिसका नाम शेरोना क्लार्क था, उसने शख्स की तलाशी शुरु की। इस बीच उसे पता चल गया था कि शख्स सिर्फ उसे ही नहीं बल्कि कई महिलाओं को अपने इस जाल में फंसा चुका था। महीनों की छानबीन के बाद 28 दिसंबर 1981 को पुलिस की मदद से शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया।

Also Read: लिप फिलर्स के लिए स्पेनिश महिला ने खर्चे 1.45 करोड़, अब होंठों का कर लिया ये हाल

कोर्ट ने शख्स को सुनाई ये सजा

गिरफ्तारी के बाद शख्स की सारी सच्चाई कोर्ट के सामने आ गई। कोर्ट ने ना सिर्फ उसे 34 साल की जेल की सजा सुनाई बल्कि उस पर 3,36,000 डॉलर का जुर्माना भी लगाया। कई सालों तक शख्स एरिज़ोना स्टेट जेल में कैद था। साल 1991 में ब्रेन हैमरेज के कारण उसकी मौत हो गई।

Disclaimer: यह खबर पूरी तरह से सोशल मीडिया पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

Advertisement
×