83 साल की महिला को 23 साल के लड़के से प्यार, शर्माकर बताई रात वाली बात तो लोग हो गए हैरान
Viral News : आपने अपने आस-पास सुना होगा कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती। किसी भी उम्र में किसी से भी प्यार हो सकता है। आपने अक्सर इस बात को सच होते भी देखा होगा। हलांकि, आज का समय काफी बदल गया है। एक तरफ लोगों की जीवनशैली बदल रही है तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया की दौड़ में लोग एक-दूसरे को फॉलो करते हुए कई अलग-अलग रास्ते अपना रहे हैं। इसी बीच एक खबर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। खबर एक 83 साल की महिला के बारे में है जिसे अपने पोते की उम्र के लड़के से प्यार हो गया। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा सच।
क्या है पूरी कहानी?
Viral News : जापान के 23 वर्षीय के कोफु को दादी की उम्र की महिला आइको, जिनकी उम्र 83 साल हैं। उनसे लड़के को प्यार हो जाता है। यह प्रेम कहानी इतनी अजीबोगरीब है कि सोशल मीडिया पर इस वायरल कपल को लोग देखकर खूब रिएक्शन दे रहे हैं। वायरल खबर के मुताबिक़, 23 साल के युवक कोफु 83 साल की दादी आईको के साथ रिलेशनशिप में हैं। यानी लड़के से महिला की उम्र 60 साल बड़ी हैं।
इंटरव्यू में खुलकर की बातचीत
हाल ही उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने रिश्तों पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वो दोनों पिछले छह महीने से रिलेशनशिप में हैं। इस वायरल खबर की जानकारी साउथ चीन की एक मीडिया ने दी है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट की मानों तो 83 साल की आइकों से कोफु की मुलाक़ात उस दौरान हुई, जब वह अपनी क्लासमेट के घर गए थे। आइको कोफु के दोस्त की दादी हैं। इस लवस्टोरी की मजेदार बात यह है कि दोनों को एक दूसरे से पहली नजर में प्यार हो गया था, हालांकि दोनों की उम्र में महज 60 साल का फासला है।
Love Story में आया दिलचस्प मोड़
इस अनोखी प्रेम कहानी में असली ट्विस्ट तब आया जब आइको की पोती ने अचानक डिज़नीलैंड जाने का प्लान रद्द कर दिया। इसके चलते कोफु और आइको को अकेले ही डिज़नीलैंड जाना पड़ा। वहीं, सिंड्रेला कैसल के सामने कोफु ने आइको को प्रपोज कर दिया और अपने दिल की बात कह दी।
Viral Couple: रातों-रात Viral हुआ कपल
60 साल के उम्र के फासले वाले इस जोड़े ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। यह इंटरव्यू सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया और दोनों रातों-रात चर्चित हो गए।
Viral News : एक-दूसरे के लिए खास एहसास
23 साल के कोफु का कहना है कि जब भी वे आइको का चेहरा देखते हैं, उनका दिन बन जाता है। वहीं आइको ने हंसते हुए बताया कि उन्हें कोफु के लिए खाना बनाना बहुत पसंद है। इतना ही नहीं, वे ये भी बताती हैं कि कोफु हर रात उन्हें सुलाने से पहले उनके दांत भी ब्रश कराते हैं।
दो बार शादी कर चुकी हैं आइको
इस रिश्ते की सबसे खूबसूरत बात यह है कि दोनों के परिवार ने इनके रिश्ते को पूरी तरह से स्वीकार कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आइको पहले दो बार शादी कर चुकी हैं और उनके एक बेटा, एक बेटी और पांच पोते-पोतियां हैं। दूसरी ओर, कोफु फिलहाल ग्रैजुएशन की पढ़ाई पूरी कर रहे हैं और एक क्रिएटिव कंपनी में इंटर्नशिप कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:‘धार्मिक रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार, पूरे गांव ने कराया मुंडन’, बंदर की मौत से शोक में डूबे लोग