For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Viral News: जेल में कैदी संग महिला अधिकारी ने बनाए संबंध, हुई 15 महीने की सजा

Viral News: जेल के कैदी संग महिला अधिकारी का यौन संबंध, वायरल वीडियो में हुआ खुलासा

01:01 AM Jan 07, 2025 IST | Khushi Srivastava

Viral News: जेल के कैदी संग महिला अधिकारी का यौन संबंध, वायरल वीडियो में हुआ खुलासा

viral news  जेल में कैदी संग महिला अधिकारी ने बनाए संबंध  हुई 15 महीने की सजा

Viral News: वैसे तो जेल में बंद कैदियों के साथ जेल के अफसर काफी सख्ती से पेश आते हैं। लेकिन कई बार जेल में कैद मुजरिमों के साथ जेल के अधिकारियों की मिली-भगत के किस्से भी सुनने को मिल जाते हैं। लेकिन इस बार जो मामला सामने आया वो इन सब से अलग हैं। हाल के मामले में जेल के अफसर को ही जेल में कैद कर लिया। क्यों, आइए जानते हैं। इस महिला अफसर का नाम लिंडा डी सूसा अब्रू (Linda De Sousa Abreu) हैं। दक्षिण अफ्रीका की एचएमपी वैंड्सवर्थ जेल (Wandsworth Jail) की महिला अधिकारी लिंडा डी सूसा अब्रू पर आरोप है कि जेल में ड्यूटी के दौरान उन्होंने जेल के कैदी लिंटन वेरिच (Linton Weyrich) के साथ 3 बार यौन संबंध बनाए, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें को 15 महीने तक के लिए जेल की सजा सुना दी है।

कैसे सामने आया मामला?

जानकारी के अनुसार, महिला अफसर के बॉडी-वॉर्न कैमरा में गलती से घटना का वीडियो रिकॉर्ड हो गया था। इसके अलावा जेल के दूसरे कैदी ने फोन से उनका एक आपत्तिजनक वीडियो बनाई, जिसके बाद ये वीडियो इंटरनेट पर लीक हो गया। इस पूरी घटना की वीडियो वायरल होने के बाद बात कोर्ट तक पहुंच गई। अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान इस्लेवर्थ क्राउन कोर्ट के जज मार्टिन एडमंड्स ने महिला पुलिसकर्मी के व्यवहार को अनुचित बताया और तमाम दलीलों के बावजूद जज ने महिला पुलिसकर्मी अब्रू को 15 महीने तक जेल की सजा सुना दी। कोर्ट ने बताया कि सजा के दौरान अब्रू अपना आधा समय जेल में बिताएंगी और आधा की अफसरों की निगरानी में।

बचाव के लिए कही ये बात

आरोपी महिला अधिकारी के वकील राजीव मेनन ने कोर्ट में दलील दी थी कि उनकी क्लाइंट अब्रू पर्सनैलिटी डिसऑर्डर और एडीएचडी जैसी मानसिक स्वास्थ समस्याओं से पीड़ित हैं। वकील ने ये भी कहा की अब्रू को उनकी गलती स्वीकार है और उन्हें इसका पछतावा भी है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

Advertisement
×