For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Viral News: Bihar के लिट्टी-चोखे का दीवाना हुआ जापानी, कहा- गजब स्वाद बा!

भोजपुरी बोलकर जापानी एंबेसडर ने जीता दिल, लिट्टी-चोखा का आनंद लिया

10:24 AM Apr 16, 2025 IST | Prachi Kumawat

भोजपुरी बोलकर जापानी एंबेसडर ने जीता दिल, लिट्टी-चोखा का आनंद लिया

viral news  bihar के लिट्टी चोखे का दीवाना हुआ जापानी  कहा  गजब स्वाद बा

जापान के एंबेसडर केइची ओनो ने बिहार के लिट्टी-चोखा का आनंद लिया और इसे ‘गजब स्वाद बा’ कहकर तारीफ की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिट्टी-चोखा खाते हुए अपनी फोटो शेयर की, जिससे यह पोस्ट वायरल हो गई। ओनो का भोजपुरी में लिखा कैप्शन लोगों को बहुत पसंद आया और उन्होंने बिहार के व्यंजनों की तारीफ की।

बिहार वायरल न्यूज़: हम सबको पता है कि लिट्टी चोखा बिहार के प्रमुख व्यंजनों में से एक है। इसे देशभर में चाव से खाया जाता है। अब यह व्यंजन विदेशियों को भी भा रहा है, जिसका प्रमाण जापान के एंबेसडर केइची ओनो के ट्वीट से मिलता है। दरअसल, इन दिनों केइची ओनो भारत दौरे पर आए हुए हैं और इस वक्त बिहार की यात्रा पर हैं। इस यात्रा में उन्होंने सिर्फ यहां की सांस्कृतिक विरासत ही नहीं, बल्कि पकवानों का भी आनंद लिया। खासकर बिहार का लिट्टी चोखा उन्हें बहुत ही स्वादिष्ट लगा।

एंबेसडर ओनो ने खुद की लिट्टी चोखा खाते हुए फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें वे बड़े ही आनंदित दिखाई दे रहे हैं। इस बिहारी पकवान को ‘वर्ल्ड फेमस’ कहते हुए उन्होंने कहा कि वे इसे चखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

Viral Video: अगर Thailand के इस Restaurant में चाहिए Discount, तो Pass करना पड़ेगा एक अतरंगा Test

बता दें कि जिस वजह से लोगों को यह पोस्ट पसंद आ रही है, वह असल में इसके कैप्शन में लिखी भोजपुरी है। एंबेसडर ने भोजपुरी में ‘गजब स्वाद बा’ लिखकर लोगों का दिल जीत लिया है और यह इंटरनेट पर वायरल हो गए हैं। इस पोस्ट को ओनो ने अपने एक्स अकाउंट से, “नमस्ते बिहार! आखिरकार विश्व प्रसिद्ध लिट्टी-चोखा खाने का मौका मिला – गजब स्वाद बा।” कैप्शन के साथ साझा किया है। यह कैप्शन इंटरनेट पर लोगों को बेहद पसंद आ रहा है क्योंकि एक जापानी मूल के व्यक्ति का भोजपुरी बोलना अभूतपूर्व है।

वायरल पोस्ट को @JapanAmbIndia ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है। पोस्ट के कमेंट्स सेक्शन में लोग जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “मुझे खुशी है कि आपको हमारा बिहारी क्यूज़ीन पसंद आया।” वहीं एक और यूजर ने लिखा, “बिहार में आपका स्वागत है।” केइची ओनो अक्टूबर 2024 से भारत में जापान के एंबेसडर के पद पर हैं। एक अनुभवी राजनयिक होने के साथ-साथ, वह जापान के विदेश मामलों के उप मंत्री के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Prachi Kumawat

View all posts

Advertisement
×