Viral News: 'जब दिल मिल जाए, तो सरहदें मायने नहीं रखती...' रूस की लड़की बनी बिहार की बहु
कहते हैं कि अगर प्यार सच्चा हो तो उसमें जाति, धर्म, भाषा, रंग-रूप और देश की सीमाएं तक मिट जाती हैं। ऐसी ही एक प्रेम कहानी (Love Story) बिहार के कटिहार से सामने आई हैं। यह प्रेम कहानी सात समंदर पर से शुरू हुई और बिहार में आकर सात फेरे तक पहुंच गयी। रूस से आई एक लड़की और बिहार के एक डॉक्टर की प्रेम कहानी सभी की जुबान पर चढ़ गई है। (Viral News) इसे देखकर समझ आता है कि जब दिल मिलते हैं तो सीमाएं मायने नहीं रखती।
रशियन लड़की बनी बिहार की बहु
बिहार में कटिहार के नवाबगंज के रहने वाले अनुभव शाश्वत 2017 में एमबीबीएस की पढ़ाई करने के रूस के एक विश्वविद्यालय में गए थे। (Love Story) वहां पर साल 2020 में उनकी मुलाकात रूस की रहने वाली अनाथासिया से हुई, वह आर्किटेक्चर की पढ़ाई कर रही थी। जहां वह दोनों दोस्त बने और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। 2022 में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद अनुभव डॉक्टरी लाइसेंस के लिए भारत आ गए, लेकिन दोनों में फिर भी प्यार बरक़रार रहा। अनाथासिया भी अनुभव से मिलने के लिए भारत आई और उसके बाद अनुभव ने उन्हें अपने देश की संस्कृति, परिवेश और परिवार से परिचय करवाया। उन्होंने अनाथासिया से पूछा कि क्या वह भारत के इस माहौल में रह पाएगी ?अनाथासिया ने समय लिया और बिहारी कल्चर के बारे में पढ़ाई भी की, वहां के रीती-रिवाजों को समझा और इस रिश्ते को इस मुकाम तक पहुंचाया।
5 साल किया एक-दूसरे को डेट
जानकारी के मुताबिक, डॉ. अनुभव शाश्वत और रसियन लड़की अनाथासिया पिछले 5 सालों से एक-दूसरे को डेट करते थे। लम्बे समय तक एक-दूसरे को समझने के बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया। शादी के लिए अनाथासिया कटिहार पहुंची, जहां लड़के के परिवार वालों ने दोनों की शादी धूम-धाम से मंदिर में करवा दी। इस अनोखी जोड़ी ने सभी का दिल जीत लिया है और लोग दूर-दूर से इस प्रेमी जोड़े को देखने के लिए आ रहे हैं (VIral News)। 10 जुलाई को डॉ. अनुभव के पिता मुखिया कामता प्रसाद सिंह द्वारा प्रेमी जोड़े के लिए रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।