India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

महिला ने जुगाड़ से बनाया 360 डिग्री वीडियो, देखकर घूम जाएगा आपका सिर !

11:00 AM Jun 29, 2024 IST
Source: Social Media
Advertisement

360 Degree Women Dance: आजकल लोग ट्रेंड पर ज्यादा फोकस करते हैं। कोई भी नया ट्रेंड (360 Degree Women Dance) वो छोड़ना नहीं चाहते। दरअसल अगर आपको इंटरनेट की दुनिया में फेमस होना है तो ट्रेंडिंग टोपिक्स को फॉलो करना ही होगा। ऐसे में लोग हर संभव कोशिश करते हैं कि कोई भी ट्रेंड उनसे छूटने न पाए। लेकिन परेशानी तब होती है जब लोगों को ट्रेंड फॉलो भी करना होता है पर उनके पास गैजेट्स नहीं होते। हां वो बात अलग है कि भारत में लोगों के पास गैजेट्स भले कम हों लेकिन उनके पास जुगाड़ (360 Degree Women Dance) की कमी कभी नहीं रहती है। इन दिनों ऐसा ही गजब के जुगाड़ का वीडियो चर्चा में है। जहां एक महिला ने ट्रेंडिंग रील वीडियो बनाने के लिए ऐसा जुगाड़ लगाया कि आप भी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

360 डिग्री वीडियो बनाने के लिए नया जुगाड़

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला को 360 डिग्री वाली वीडियो (360 Degree Women Dance) शूट करना था। लेकिन इसके लिए उसके पास गैजेट नहीं था। तो उसने अपने घर में टंगे पंखे का इस्तेमाल किया और उसपर एक बड़ी सी स्टिक बांध ली। इसके बाद उसी स्टिक पर अपने मोबाइल (360 Degree Women Dance)  फोन को भी अटैच कर लिया। अब 360 डिग्री वीडियो बनाने के लिए महिला ने पंखे की स्पीड स्लो कर दी। ऐसे में अब पंखे से लटकी हुई स्टिक धीरे-धीरे घूमने लगी और इस तरह उसने 360 डिग्री वाली वीडियो (360 Degree Women Dance) बना ली। वीडियो में महिला अपने देसी अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही है।



यहां देखें वीडियो

 Courtesy: @pallvika_ (X)

वायरल हो रहे इस वीडियो (360 Degree Women Dance) को एक्स @pallvika_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा "हमारा देश जुगाड में सबसे आगे है।" वीडियो को 5 हजार से भी ज्यादा लोगों ने (360 Degree Women Dance) लाइक किया है।  वीडियो पर लोग कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “मैं भी करुंगी अब”.. दूसरे यूजर ने लिखा, “क्या दिमाग है”…. इसके अलावा बहुत सारे लोगों ने इस वीडियो पर अपने रिएक्शन्स दिए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article