India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

फ्लाइंग पराठेवाले के अनोखे अंदाज के कायल हुए अमेरिकी एक्टर, कमेंट्स में यूजर्स ने दी मिक्स प्रतिक्रियाएं

09:09 AM Jun 16, 2024 IST
Advertisement

Flying Paratha Video: आजकल सोशल मीडिया पर फूड वेंडर्स के अजीबोगरीब तरीके से बनाए गए खाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर फिर वायरल हो रहा है और इसे किसी और ने नहीं बल्कि अमेरिकन एक्टर विल स्मिथ (Flying Paratha Video) ने शेयर किया है। वीडियो में एक फूड स्टॉल पर अनोखे अंदाज से पराठा बनाते हुए देखा जा सकता है।

Source-Google Images

फ्लाइंग पराठा स्टॉल

बता दें कि सोशल मीडिया पर फ्लाइंग पराठा का वीडियो शेयर किया है। क्लिप उनके ऑफिशियल अकाउंट से शेयर किया गया है।वीडियो में फ्लाइंग पराठा नाम का फूड स्टॉल नजर आ रहा है, जहां बड़े ही अनोखे अंदाज में पराठे बनाये जा रहे हैं। शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स (Flying Paratha Video)  कई मीटर की दूरी पर पराठा बेल रहा होता है और बेल कर उसे बहुत दूर दूसरे व्यक्ति को पास करता है जो कई मीटर दूरी पर तवे पर पराठा सेक रहा होता है।


Flying Paratha Video: कमाल की बात ये है कि पराठे बेलने वाला शख्स पराठों को हवा में इस तरह उछालता है कि ये जाकर सीधे जाकर ठीक तवे पर गिरते हैं। ये कहा जा सकता है कि इंसान एक चीज में अच्छा लगातार वह काम करके ही होता है। तभी तो शख्स ने इतनी दूर से पराठा सीधा तवे (Flying Paratha Video)  पर ही फेंका।

यूजर्स ने किए मिक्स कमेंट्स

वीडियो को कैप्शन देते हुए विल स्मिथ ने लिखा, 'कल्पना कीजिए कि यह आदमी रिंग टॉस में कितना नुकसान कर सकता है'। वीडियो को 15 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और लगभग 5 लाख लोगों ने इसे लाइक्स किया है। वहीं यूजर्स जमकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये लोग एक साथ टेबल क्यों नहीं लगा देते'। जबकि कई लोगों ने यहां हाईजीन का मुद्दा उठाया।

आपको बता दें कि मशहूर कलाकार किली पॉल ने भी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा था, 'मेरा इंडिया बिगनर्स (Flying Paratha Video) के लिए नहीं है'। वहीं अमेरिकन सिंगर करण एश्ले ने लिखा, 'उन टॉर्टिला को उस परफेक्ट सर्कल में रोल करना... SKILLZZZ'।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article