India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Fire Paan खाने के बाद लड़की के पेट में हुआ छेद, जानें क्या है पूरा मामला

07:00 AM May 21, 2024 IST
Advertisement

Viral Nitrogen Fire Paan : तुर्की आइसक्रीम से लेकर तरह- तरह के फूड एक्सपेरिंनेट आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है। कुछ अनोखे साबित होते हैं तो कुछ जानलेवा (Viral Nitrogen Fire Paan) । हालांकि लोग फिर भी इन्हे खाने से नहीं चूकते। तो इसी के बीच सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला मामल (Viral Nitrogen Fire Paan)  सामने आया है जहां एक लड़की के फायर पान खाने के बाद कुछ ऐसा हुआ जिसे सुन आपकी भी रुह कांप जाएगी।

पान खाने के बाद हुआ पेट दर्द

Source : Google Images

बेंगलुरु में रहने वाली 12 साल की लड़की अपने माता-पिता के साथ एक शादी में गई थी, जहां उसने फायर पान (Viral Nitrogen Fire Paan) खा लिया था। पहले उसे कोई दिक्कत नहीं हुई लेकिन घर आने के कुछ ही देर बाद उसके पेट में तेज दर्द होना शुरु हो गया। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जांच करने पर पता चला की उसके पेट के एक हिस्से में छेद (Viral Nitrogen Fire Paan) है जिसके बाद उसका ऑपरेशन हुआ। लड़की को ICU में रखा गया, लेकिन 6 दिन बाद ही उसे छुट्टी दे दी गई।

बच्ची की लेप्रोटमी के दौरान ये पता लगाया गया कि आखिर किस कारण से बच्ची के पेट में दर्द (Viral Nitrogen Fire Paan)  हो रहा है। जांच के बाद बच्ची के पेट के नीचे हिस्से में तकरीबन 4X5 बड़ा इन्फेक्टेड एरिया मिला। बता दें, स्मोक पान बनाने में जिस नाइट्रोजन गैस का इस्तेमाल किया जाता है वो ड्रिंक या किसी फूड को ठंडा रखने में किया जाता है जो शरीर के लिए काफी हानिकारक (Viral Nitrogen Fire Paan) होता है।

गंभीरता का विषय

एक रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची का ऑपरेशन करने वाले नारायणा मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के डॉक्टर एच. एस. ने बताया कि ऐसे फूड्स एक्सपेरिमेंट्स (Viral Nitrogen Fire Paan)  पर रोक लगनी चाहिए इससे पहले इन चीजों का एक पैटर्न नजर आने लगे।

लिक्विड नाइट्रोजन क्या है?

Source : Google Images

लिक्विड नाइट्रोजन (Viral Nitrogen Fire Paan) का इस्तेमाल रेस्टोरेंट में खाने व ड्रिंक्स के आस पास दिखने वाले धुएं या शादी बारात में दुल्हन की एंट्री के समय किया जाता है। इस नाइट्रोजन के ठंडे नेचर के कारण इसका यूज ड्रिंक्स को ठंडा करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा मेडिकल की फील्ड में दवाओं को एक निश्चत तापमान (Viral Nitrogen Fire Paan) पर बनाए रखने के साथ और क्रायोजेनिक प्रक्रिया में भी इसका इस्तेमाल होता है। कई दफा लिक्विड नाइट्रोजन की जगह ड्राई आइस का इस्तेमाल किया जाता है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article