W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

कई बीमारियों से अदरक के ये घरेलू नुस्खे आपको दिलाएंगे छुटकारा

हमारे स्वास्‍थ्य के लिए अदरक बहुत लाभकारी होती है। अदरक को घरेलू नुस्‍खे के रूप में भी कई बीमारियों में उपयोग किया जाता है। यही वजह है कि सुपरफूड भी अदरक को कहते हैं।

09:52 AM Feb 09, 2020 IST | Desk Team

हमारे स्वास्‍थ्य के लिए अदरक बहुत लाभकारी होती है। अदरक को घरेलू नुस्‍खे के रूप में भी कई बीमारियों में उपयोग किया जाता है। यही वजह है कि सुपरफूड भी अदरक को कहते हैं।

कई बीमारियों से अदरक के ये घरेलू नुस्खे आपको दिलाएंगे छुटकारा
Advertisement
हमारे स्वास्‍थ्य के लिए अदरक बहुत लाभकारी होती है। अदरक को घरेलू नुस्‍खे के रूप में भी कई बीमारियों में उपयोग किया जाता है। यही वजह है कि सुपरफूड भी अदरक को कहते हैं। अदरक खाने के स्वाद को भी बढ़ा देती है। कई तरह की स्वास्‍थ्य परेशानियों में अदरक को खाया जाता है साथ ही यह पर परेशानी में रामबाण इलाज के तौर पर भी काम करता है। चलिए अदरक के चमत्कारी फायदों के बारे में आज बताते हैं।
Advertisement
Advertisement
कई लोगों को पाचन संबंधी परेशानियां होती हैं इसके लिए आप 1.2 ग्राम से ज्यादा अदरक रोजाना खाएं। इससे यह परेशानी आपकी दूर हो जाएगी। अदरक का सेवन अधिकतर महिलाएं वजन कम करने के लिए इस्तेमाल करती हैं। अगर आपको वजन कम करना है तो रोजाना एक ग्राम अदरक का ही सेवन करें। वात रोगों से भी मुक्ति अदरक दिलाता है। अदरक को रोजाना सब्जी में जरूर डाल दें। यह कब्ज से लेकर गैस जैसी परेशानियों को दूर करता है।
अदरक बहुत लाभकारी खांसी और जुकाम में भी है। सौंठ अदरक का ही सुखाया हुआ रूप है। इसका सेवन करने से पेशाब से जुड़ी परेशानियों में मदद मिलती है। इसके लिए आप अदरक का ताजा रस भी पी सकते हैं। अगर आपको कमर में दर्द की परेशानी है तो मट्ठे में अदरक और गुड़ मिलाकर पीएं।
क्षय रोग की परेशानी में अदरक का रस शहद में मिलाकर पीने से फायदा होता है। खांसी की परेशानी में आप अदरक दूध के अंदर मिलाकर रात को पीएं। इसे पीने से आपको आराम मिलेगा।
अगर आपको बार-बार हिचकी आती रहती है तो इसके लिए मुंह में अदरक का टुकड़ा डाल लें। आप इस परेशानी से जल्द छुटकारा पा लेंगे।
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×