IndiaWorldDelhi NCRUttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir BiharOther States
Sports | Other GamesCricket
HoroscopeBollywood KesariSocialWorld CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

पति के अफेयर ने मजबूत किया कपल का रिश्ता! उल्टा पत्नी ने खुद ही मान ली गलती

08:41 AM Jan 14, 2024 IST
Advertisement

शादी का पवित्र रिश्ता पति व पत्नी के विश्वास पर टिका होता है। लेकिन आज के समय में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होना आम बात हो गई है। प्रति दिन ऐसे कई केस सामने आते हैं जहां पति या पत्नी का शादी के बाहर अफेयर होता है और इस कारण उनका ये रिश्ता टूट जाता हैं। यह रिश्ता टिका ही विश्वास की नाज़ुक डोर पर होता है। ऐसे में अगर पति या पत्नी में से कोई एक भी इस रिश्ते को हल्के में लेता है यह डोर टूट जाती है।

हालाँकि आज हम आपको एक ऐसा मामला बताने वाले है, जिसे सुन आप खुद ही सोच में पड़ जाएंगे कि क्या वाकई में ऐसा होता है? क्योंकि यहां पति के एकस्ट्रा अफेयर के बाद रिश्ता टूटने के बजाए और गहरा हो गया।

महिला ने छोड़ दिया था घर

यह मामला अमेरिका के फ़्लोरिडा का है, जहां 45 साल की चैरिटी क्रेग और उनके 40 साल के पति मैट का रिश्ता इसलिए बचा क्योंकि पति का बाहर अफेयर चल रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, इन दोनो की शादी 20 की उम्र में ही हो गई, लेकिन साल 2012 में उन्होंने एक बार अपने पति का फोन चेक किया।

जिसके बाद महिला को ये समझ आया कि उनके पति का कहीं और ही चक्कर चल रहा था। इस बात को जब चैरिटी ने अपने पति से कंफर्म किया तो उसने बिना टाले बता दिया कि वो दो महीने से इस महिला के साथ रिलेशन में है। इतना सुनते ही चैरिटी टूट गई और घर छोड़कर चली गई।

काउंसलिंग ने बचा दी शादी

बता दें, पति के अफेयर की बात महिला को काफी ज्यादा बुरी लगी क्योंकि दोनों कॉलेज के समय से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों एक-दूसरे से आठ महीने के लिए दूर हो गए। इस दौरान चैरिटी ने अपनी कांउसिलिंग करवाई जिससे पता चला कि जैसी वो पहले थीं, अब नहीं हैं। तो रिश्ता टूटने का सारा बोझ पति पर नहीं होना चाहिए।

महिला को इस बात का अहसास हुआ और उसने खुद में सुधार कर पति से दोबारा मुकालात की और अपने रिश्ते को एकबार फिर से शुरू किया। मीडिया से बात करते हुए महिला ने कहा कि अगर उनके पति का अफेयर ना चला होता तो आज हमारा रिश्ता इतना मजबूत नहीं होता।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article