W3Schools
Advertisement

'हम Gen Z हैं, बर्दाश्त नहीं करेंगे ', Ladakh में सुरक्षाकर्मियों पर भड़की महिला, Video हुआ Viral

लद्दाख के मिनिमार्ग चेक पोस्ट से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक जेन-जी (Gen Z) महिला सुरक्षाकर्मियों से बहस करती नजर आ रही है। बताया गया है कि ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा जांच के कारण पांच घंटे की देरी हुई, जिससे यात्रियों में गुस्सा बढ़ गया।
11:08 AM Aug 20, 2026 IST | Bhawana Rawat
लद्दाख के मिनिमार्ग चेक पोस्ट से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक जेन-जी (Gen Z) महिला सुरक्षाकर्मियों से बहस करती नजर आ रही है। बताया गया है कि ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा जांच के कारण पांच घंटे की देरी हुई, जिससे यात्रियों में गुस्सा बढ़ गया।
 हम gen z हैं  बर्दाश्त नहीं करेंगे    ladakh में सुरक्षाकर्मियों पर भड़की महिला  video हुआ viral
Gen Z Woman Ladakh Viral Video

लद्दाख के मिनिमार्ग चेक पोस्ट की एक वीडियो काफी वायरल हो रही है। जिसमें लद्दाख घूमने आई एक महिला खुद को जेन-जी बताकर सुरक्षाकर्मियों से बहस करती हुई नजर आ रही है। बताया जा रहा कि ट्रैफिक की वजह से 5 घंटे की देरी हुई, ट्रैफिक कंट्रोल और सुरक्षा जांच की वजह से यात्रियों में गुस्सा बढ़ गया।

Advertisement

वायरल वीडियो में एक महिला पाबंदियों और लंबे इंतजार का विरोध करते हुए नजर आ रही है। अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए उसने दो टूक अंदाज में चेतावनी दी कि "हम Gen Z हैं, और अब यह सब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे।"

Advertisement

सुरक्षाकर्मियों पर भड़की महिला

वीडियो में एक महिला सुरक्षाकर्मियों पर नाराजगी जताती नजर आ रही है। वह आरोप लगाती है कि उन्हें करीब पांच घंटे से आगे जाने नहीं दिया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि यह घटना द्रास के मिनिमार्ग चेक पोस्ट के पास की है। मिनिमार्ग-जोजिला-सोनमर्ग मार्ग पर सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी। लंबे इंतजार के बाद कुछ पर्यटक नाराज हो गए। महिला में वह कहती हुई नजर आ रही है कि क्या हम यहां घूमने के लिए पैसे देते हैं या यह सब बर्दाश्त करने आते हैं?

Advertisement

ये कश्मीरियों के साथ ऐसा करते हैं और अब बाहर से आए टूरिस्ट के साथ भी ऐसा ही कर रहे हैं। अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए उसने दो टूक अंदाज में चेतावनी दी कि "हम Gen Z हैं, और अब यह सब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे।"

"यह मामला पार्लियामेंट तक जाएगा"

उसी महिला का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें वह सेना के जवान के साथ बहस कर रही है। सुरक्षाकर्मी उनसे कहते हुए नजर आ रहे हैं कि यहां से हट जाइए। महिला कहती है कि हम यहां से कहीं नहीं जाएंगे, यहां से कोई नहीं हिलेगा, आपको जो समझना है समझ लो। सुरक्षाकर्मी कहते हैं कि आपने यहां उकसाया है। तो महिला कहती है कि अच्छा मैंने उकसाया है, ओके, ओके। वह कहती है कि हम जेनजी हैं और इतना टैक्स देते हैं। हमारे टैक्स से ही सबकी सैलरी जाती है। हम यहां से नहीं हटेंगे, चाहे हमें जमीन पर ही क्यों न बैठना पड़े। वह यह भी कहती है कि यह मामला पार्लियामेंट तक जाएगा।

वायरल Video पर लोगों की प्रतिक्रिया

महिला के वायरल वीडियो पर लोग तमाम तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "यह बेवकूफी भरी हरकत है। आप Gen Z हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप हमारी सेना का अनादर करें। वे ट्रैफिक संभाल रहे हैं, आपको उनका सहयोग करना चाहिए और उनसे माफ़ी भी मांगनी चाहिए।" दूसरे यूजर ने
लिखा, "अजीब बात है, सिक्योरिटी के साथ बदतमीज़ी न करें। वे आपकी भलाई के लिए ही वहां हैं।" तीसरे यूजर ने लिखा, "मुझे लगता है कि आजकल यह मानना ​​सच में शर्मनाक है कि मैं इसी पीढ़ी का हिस्सा हूं।"

Also Read: अयोध्या में महिला के हाथों से ₹42,000 उड़ा ले गया बंदर! पुलिस की सूझ-बूझ से ऐसे मिले पूरे पैसे

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×