W3Schools
Advertisement

चोर नहीं, कुत्ता ले उड़ा 4 लाख के गहनों से भरा बैग, मंदसौर अस्पताल की हैरान कर देने वाली घटना, देखें Video

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिला अस्पताल से लाखों रुपये के गहनों से भरा एक बैग चोरी होने का अनोखा मामला सामने आया है। कयामपुर की रहने वाली लता बाई अपने बीमार बेटे के इलाज के लिए अस्पताल आई थीं और सुरक्षा के लिए लगभग 4 लाख रुपये के गहने (सोने-चांदी के आभूषण) और 2 हजार रुपये नकद एक बैग में अपने साथ लाई थीं।
02:38 PM Aug 26, 2026 IST | Bhawana Rawat
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिला अस्पताल से लाखों रुपये के गहनों से भरा एक बैग चोरी होने का अनोखा मामला सामने आया है। कयामपुर की रहने वाली लता बाई अपने बीमार बेटे के इलाज के लिए अस्पताल आई थीं और सुरक्षा के लिए लगभग 4 लाख रुपये के गहने (सोने-चांदी के आभूषण) और 2 हजार रुपये नकद एक बैग में अपने साथ लाई थीं।
चोर नहीं  कुत्ता ले उड़ा 4 लाख के गहनों से भरा बैग  मंदसौर अस्पताल की हैरान कर देने वाली घटना  देखें video
Mandsaur District Hospital dog CCTV

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिला अस्पताल से लाखों के गहनों से भरा बैग चोरी होने का मामला समने आया। लेकिन हैरानी तब हुई, जब पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाली। तब खुलासा हुआ कि 4 लाख रुपये की ज्वेलरी से भरा बैग कोई इंसान नहीं, बल्कि एक आवारा कुत्ता उठाकर ले गया। बताया जा रहा है कि कायामपुर की रहने वाली लता बाई अपने बेटे के इलाज के लिए मंदसौर जिला अस्पताल आई थी। तो उसने गहनों को घर पर रखने के बजाय अपने साथ बैग में भरकर अस्पताल ले आई। अस्पताल से एक दिन बैग अचानक गायब हो गया, जिसकी शिकायत उसने पुलिस में कराई। जांच करने आई पुलिस ने जब CCTV देखा, तो वो भी हैरान रह गए।

Advertisement

अस्पताल से गहनों से भरा बैग गायब

कयामपुर निवासी लताबाई के बेटे को तबियत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। सुरक्षा के लिहाज से वह घर पर गहने छोड़ने के बजाय, 4 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण (मंगलसूत्र, बालियां, मोती, पायल आदि), 2 हजार रुपये नकद और खाने-पीने का सामान एक बैग में भरकर अपने साथ अस्पताल ले आई थी। 23-24 अगस्त की रात करीब 1 बजे से सुबह 6 बजे के बीच उनका यह बैग अचानक गायब हो गया। लाखों के गहने चोरी होने की आशंका से महिला और उसके परिवार की चिंता बहुत बढ़ गई, जिसके बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई और मदद की गुहार लगाई।

Advertisement

CCTV में दिखा हैरान करने वाला दृश्य

Advertisement

कुत्ते का अस्पताल से चोरी करने का CCTV फुटेज काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक आवारा कुत्ता अपने मुंह में एक बैग दबाकर अस्पताल से बाहर जाता हुआ नजर आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने CCTV की मदद से कुत्ते की दिशा और उसकी गतिविधियों को ट्रेस किया और तलाश शुरू की। आखिरकार पुलिस ने गहनों से भरा बैग बरामद कर लिया। राहत की बात ये थी कि बैग के अंदर सारे गहने सुरक्षित थे। पुलिस टीम ने महिला को उसके गहनों से भरा बैग सकुशल लौटा दिया है।

Also Read: Jaipur: अस्पताल में बहन से मिलने आई महिला के सिर पर गिरा पंखा, आधे घंटे बाद मिला इलाज, लगे 15 टांके

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×