W3Schools
Advertisement

चेहरे पर चोट, पीठ पर रोती हुई बहन... नेपाल बाढ़ के बीच भाई-बहन का ये Video देख भावुक हुए लोग

नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है, जिसमें कई जिंदगियां बर्बाद हो गई हैं और लोग अपने परिजनों से बिछड़ गए हैं। इस भयावह मंजर के बीच सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक छोटा, चोटिल और मायूस बच्चा अपनी रोती हुई छोटी बहन को पीठ पर लादकर मलबे के बीच अपने लापता माता-पिता की तलाश करता दिख रहा है।
01:00 PM Aug 31, 2026 IST | Bhawana Rawat
नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है, जिसमें कई जिंदगियां बर्बाद हो गई हैं और लोग अपने परिजनों से बिछड़ गए हैं। इस भयावह मंजर के बीच सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक छोटा, चोटिल और मायूस बच्चा अपनी रोती हुई छोटी बहन को पीठ पर लादकर मलबे के बीच अपने लापता माता-पिता की तलाश करता दिख रहा है।
चेहरे पर चोट  पीठ पर रोती हुई बहन    नेपाल बाढ़ के बीच भाई बहन का ये video देख भावुक हुए लोग
Heartbreaking Visual from Nepal

नेपाल ने इन दिनों बाढ़ से तबाही मचा रखी है। इस भयावह मंजर में कई जिंदगियां बर्बाद हो गई है। किसी के माता-पिता, तो किसी के बच्चे बिछड़ गए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर दिल को झकझोर देने वाला एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में मिट्टी से लथपथ एक छोटा बच्चा, जिसके चेहरे पर चोट के निशान और मायूसी है। कंधे पर उसने अपनी बहन को लाद रखा है। इन मासूम बच्चों को देखकर आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि कितने मुश्किल हालातों को पार करके ये यहां पहुंचे होंगे।

Advertisement

तबाही के बच्चे बहन के लिए रक्षक बना भाई

वायरल वीडियो में आप देख सके हैं कि एक मासूम बच्चा, जिसके चेहरे पर चोट और खरोंच के निशान हैं। इसके बावजूद वह अपनी छोटी रोती हुई बहन को पीठ पर उठाकर मलबे और तबाही के बीच लापता माता-पिता की तलाश कर रहा है। बच्चे के चेहरे के हाव-भाव से लग रहा है कि वह परेशान और थका हुआ है, तब भी वह हिम्मत न हारकर अपनी बहन को सुरक्षा दे रहा है। संकट की घड़ी में भाई अपनी बहन का रक्षक और मजबूत ढाल बना हुआ है।

Advertisement

Advertisement

वीडियो देख लोगों ने क्या कहा?

लोग भाई-बहन के इस दृश्य की तुलना मशहूर जापानी एनिमेटेड फिल्म ‘ग्रेव ऑफ द फायरफ्लाइज’ से कर रहे हैं। इस फिल्म में भी मुख्य किरदार द्वितीय विश्व युद्ध की तबाही के बीच अपनी छोटी बहन को इसी तरह संभालता है। इस वीडियो पर कई लोग अपनी भावनात्मक प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "यह बहुत दुखद है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "यह देखकर मेरा दिल दुखता है; भगवान उन पर कृपा करें और वे जल्द ही अपने माता-पिता से मिल सकें। उम्मीद है कि महादेव और माता पार्वती इस आपदा से प्रभावित सभी लोगों की मदद करेंगे।"

तीसरे यूजर ने लिखा, "वे जल्द ही अपने माता-पिता से मिलें।" वहीं चौथे यूजर ने वीडियो बनाने वाले पर तंज कस्ते हुए लिखा, "मदद करने के बजाय, वीडियो बनाना ज़्यादा ज़रूरी है।" तमाम लोग इस तरह के कमेंट्स कर अपना दुख जता रहे हैं और बच्चों को उनके माता-पिता जल्द मिलने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Also Read: उफनती नदी और मलबे के सैलाब के बीच नहीं हिला मकान, नेपाल बाढ़ का हैरान करने वाला Video

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×