उफनती नदी और मलबे के सैलाब के बीच नहीं हिला मकान, नेपाल बाढ़ का हैरान करने वाला Video
नेपाल में बाढ़ ने भारी तबाही मचा रखी है। अभी तक बाढ़ में 734 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और कई पर्यटक अभी भी लापता हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर नेपाल बाढ़ के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सभी को हैरान करके रख दिया है। वीडियो में उफनती नदी और खतरनाक मलबे के सैलाब के बीच एक मकान अडिग रहा। इस मकान की दूसरी मंजिल पर एक परिवार फंसा हुआ था, हालांकि मकान के चट्टान की तरह खड़े रहने की वजह से उनकी जान बच गई।
उफनती नदी के बीच अडिग रहा घर
वायरल वीडियो में आप जो ये हरे रंग का मकान देख रहे हैं, वो नेपाल के रसुवा जिले में है, जो तिब्बत सीमा से लगा हुआ है। 26 अगस्त बुधवार को आई अचानक बाढ़ ने नेपाल में तबाही का मंजर ला दिया है। जब नदी में सैलाब आया, तो वो अपने साथ पूरा गांव उजाड़कर ले गया। आप वीडियो में देख सकते हैं कि पीछे उफनती नदी अपने साथ आस-पास की घर-गाड़िया बहाकर ले जा रही है। वहीं, इस बीच ये घर बीच में चट्टान की तरह खड़ा है। पानी की तेज लहरें और मलबा इस घर को हिला न सका, यह घर एक प्राकृतिक बांध जैसा पानी को रोककर खड़ा था।
बाढ़ की तबाही में नेपाल में सब कुछ उजड़ गया, लेकिन इकलौता ये घर सीना तान के तूफान के सामने खड़ा रहा है।
जिस भी कारीगर ने ये मकान बनाया था,वो बहुत तारीफ के काबिल है कि आखिर इतनी भीषण और तेज पानी के बहाव में सब कुछ बह गया, लेकिन ये घर कैसे खड़ा रहा है ! pic.twitter.com/9GMQnnZKH4
— Pranjal (@Pra7oel) August 29, 2026
बचा लिया गया पूरा परिवार
वीडियो में इस घर की छत पर लोग भी दिखाई दिए। वीडियो वायरल होते ही लोगों की चिंता बढ़ गई कि कहीं पानी के तेज बहाव में आने की वजह से घर में मौजूद लोग उसकी चपेट में तो नहीं आ गए। इसके बाद दूसरा वीडियो सामने आया, जिसमें दिखाया गया कि पूरे परिवार कोई सुरक्षित बचा लिया गया है। परिवार के सुरक्षित बचने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
नेपाल बाढ़ में सबसे मजबूत घर जिसने अपने परिवार को बचाया, इस घर की चर्चा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गई है। #Bluehouse#नेपालबाढ़ pic.twitter.com/QE4OFKuaZs
— SWAMI RAJ (@swamiraj636) August 30, 2026
वायरल वीडियो पर लोगों ने क्या कहा?
इस वायरल को सोशल मीडिया [पर काफी शेयर किया जा रहा है और इसको बनाने वाले की तारीफ़ भी की जा रही है। वीडियो पर लोग अपनी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सच में यह कारीगरों की तारीफ होनी चाहिए बहुत मजबूत घर बनाया है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'काफी मजबूत घर है जो इस तबाही में अपने आपको बचा के गया।' वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, ' वाकई इस घर को बनाने वाले इंजीनियर को सौ तोपों की सलामी है।' लोगों इसी तरह की तमाम प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सच में इस घर ने लोगों को हैरान करके रख दिया है।

Join Channel