India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

November में मिल रहे एक नहीं दो लॉन्ग वीकेंड, जल्द बना लीजिए यहां घूमने का प्लान

05:22 PM Nov 05, 2023 IST
Advertisement
नवंबर महीने में आपको एक नहीं बल्कि दो लॉन्ग वीकेंड मिल रहे है। ऐसे में नवंबर में घूमने का प्लान बनाने के लिए बेस्ट ऑप्शन है
बता दें, दिवाली 12 नवंबर को है, इस दिन रविवार है। 13 नवंबर को गोवर्धन पूजा की छुट्टी है। इस तरह आपको लगातार तीन दिन की छुट्टी मिल रही है। 11 से 13 नवंबर तक अवकाश है।
वहीं, 20 नवंबर को छठ की छुट्टी है। इसके पहले शनिवार और रविवार का वीकेंड भी मिल रहा है।
दूसरे वीकेंड की बात करें तो 27 नवंबर को गुरु नानक जयंती है। छुट्टी के लिहाज से 25, 26 और 27 नवंबर को लॉन्ग वीकेंड मिल रहा है।
ऐसे में आप फ्रेंड्स या फैमिली के साथ घूमने का प्लान बना सकते है, आज हम आपको कुछ ऐसी ही जगह के बारे में बताने वाले है।
हिमाचल प्रदेश में स्पीति का प्लान बनाना भी एक अच्छा ऑप्शन है। यहां आप प्राकृतिक के खूबसूरत नजारों के बीच खूब मजे कर सकते हैं।
हिल स्टेशन घूमने का मन है तो आप शिमला के कसौली जा सकते हैं। यहां आप राइडिंग, रोप-वे और ट्रैकिंग जैसी कई एक्टिविटी का मजा ले सकते हैं।
राजस्थान का माउंट आबू भी एक घूमने के लिए बेहतर ऑप्शन है। यहां आप फेमस मंदिर, झील और सन सेट व सन राइज व्यू पॉइंट पर जाकर खूबसूरत नजारों का मजा ले सकते हैं।
उत्तराखंड में हरिद्वार-ऋषिकेश की ट्रिप भी आप प्लान कर सकते हैं। वहीं ऋषिकेश में आप कई सारी एक्टिवीटी जैसे कैम्पिंग और रिवर राफ्टिंग कर सकते हैं।
उत्तराखंड के पर्यटक स्थलों में से एक नैनी झील घूमने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। यहां पर आप खूबसूरत झील और नजारे देख सकते हैं।
Advertisement
Next Article