India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

kerala Dog Love: 4 महीने पहले ही हो चुकी थी मालिक की मौत, पर आज भी मुदाघर के बाहर इंतजार कुत्ता

05:22 PM Nov 05, 2023 IST
मालिक के मौत के बाद 4 महीने से इंतजार कुत्ता
Advertisement

kerala Dog Love: आपने इंसानो और जानवरों के दोस्ती के कई किस्से सुने होंगे। जो आपके दिलो को जीत लेती होगी पर अब एक ऐसी ही कहानी सोशल मीडिया पर सामने आई है। जो आपको भावुक कर सकती है। मामला केरल के कन्नूर का है, जहां के एक जिला अस्पताल में एक कुत्ता एक मुर्दाघर के सामने रोज खड़ा होकर अपने मालिक का इंतजार करता है। आपको जानकर हैरानी होगी की कुत्ते के मालिक की मौत चार महीने पहले मौत हो चुकी है।

कुत्ते का वीडियो हुआ वायरल

न्यूज एजेंसी ANI ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया गया कि केरल (kerala) के एक स्थानीय अस्पताल में एक कुत्ते को अक्सर मुर्दाघर के बाहर अपने मालिक के लौटने का इंतज़ार करते देखा जाता है।

मालिक का मुदाघर के बाहर इंतजार कुत्ता

कुत्ते के मालिक की चार महीने पहले इसी अस्पताल में मौत हो गई थी। मौत के बाद उन्हें मुर्दाघर ले जाया गया। कुत्ते ने अपने मालिक को मुर्दाघर में जाते देखा, लेकिन उसे वापस लौटते नहीं देखा। मुर्दाघर के पास अपने मालिक का इंतजार करते कुत्ते का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो यहां देखें

वीडियो देख यूजर हुए भावुक

इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स भावुक हो गए। इस मामले पर अस्पताल के कर्मचारियों ने कहा कि मरीज को चार महीने पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मरीज के साथ ये कुत्ता भी आया था। मरीज की मृत्यु हो गई और उसे मुर्दाघर ले जाया गया। इस कुत्ते ने अपने मालिक को मुर्दाघर में जाते हुए देखा। तब से वह दरवाजे पर खड़ा उनका इंतजार कर रहा है। यहीं खाना और यहीं सोना। कुत्ते को अब भी उम्मीद है कि उसका मालिक वापस आएगा। इसी उम्मीद को मन में लेकर वह अस्पताल के चक्कर लगाता रहता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article