Rapido डिलीवरी बॉय ने लड़की को भेजा 'I Love You' मैसेज, सोशल मीडिया पर Viral हुई चैट
आजकल ऑनलाइन ऐप ने जितना लोगों की लाइफ को आसान बना दिया है, उतना ही ये मुश्किलें भी खड़े करते हैं। हाल ही में नोएडा से एक मामला सामने आया है, जिसने महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक लड़की ने रैपिडो ऐप से पार्सल मंगवाया था, जब पार्सल पंहुच गया तब लड़की के पर्सनल नंबर पर डिलीवरी बॉय ने 'आई लव यू' का मैसेज किया। लड़की ने इस मैसेज के स्क्रीनशॉट को सोशल मीडिया पर अपलोड की है।
देखें वायरल पोस्ट
जानकारी के मुताबिक, नोएडा की रहने वाली गीतिका श्रीवास्तव ने अपने साथ घटी घटना साझा की है। लड़की ने लिंक्डइन पर मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसमें आप देख सकते हैं कि डिलीवरी बॉय ने सबसे पहले मैसेज किया कि हेलो, कैसी हो आप' और इसके बाद लिखा, 'I Love You'. इसके बाद लड़की ने चेतावनी देते हुए रिप्लाई किया कि "वापस कॉल या मैसेज किया तो पुलिस को कंप्लेंट कर देंगे।" लेकिन डिलीवरी बॉय को कोई कानून का डर नहीं था, उसने रिप्लाई आया कि "हां कर दो।"

इस देश में महिला होना मुश्किल है- गीतिका
गीतिका के साथ जब ये घटना घटी, तो उसने व्हाट्सएप चैट का पूरा स्क्रीनशॉट लिंक्डइन पर शेयर किया। लड़की ने लिंक्डइन पर पोस्ट कर कैप्शन में लिखा कि इस देश में महिला होना मुश्किल है, लेकिन लगता है कि अब आप रैपिडो से कोई पार्सल डिलीवरी भी बुक नहीं कर सकतीं, बिना उनके डिलीवरी करने वालों की बदसलूकी का शिकार हुए। उसने कंपनी की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि इन डिलीवरी वालों में इतना आत्मविश्वास कहां से आता है और क्या इन्हें किसी एक्शन का डर नहीं होता।
रैपिडो ने लड़की की पोस्ट पर किया रिप्लाई
लड़की के सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए ही मामले ने तूल पकड़ लिया। तब इस पोस्ट पर रैपिडो सपोर्ट ने प्रतिक्रिया देते हुए इस खराब राइड के लिए खेद जताया और कहा कि कस्टमर की सुरक्षा, सम्मान और डिग्निटी उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कंपनी ने डिलीवरी बॉय के इस रवैये को बेहद गंभीरता से लेते हुए गीतिका से डायरेक्ट मैसेज में राइड आईडी और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर शेयर करने की अपील की है ताकि दोषी के खिलाफ एक्शन लिया जा सके।
इस तरह के मामलों से डिजिटल सेफ्टी और महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो जाते हैं।

Join Channel