W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल हुई मक्खी वाली 'अनोखी' चाय की दुकान, लोग कर रहे मजेदार कमेंट

04:06 PM Jul 10, 2026 IST | Rohit Singh
सोशल मीडिया पर वायरल हुई मक्खी वाली  अनोखी  चाय की दुकान  लोग कर रहे मजेदार कमेंट
Roadside Tea Viral Video

Roadside Tea Viral Video : सोशल मीडिया पर हर कुछ समय में अजब गजब वीडियो वायरल होती रहती हैं. कुछ वीडियो ऐसी होती हैं जिन्हें देख कर दिमाग कहता है कि 'भाई यह हो क्या रहा है?' हर इंसान दिन भर की थकान से चूर होकर सोचता है कि एक बढ़िया सी चाय मिल जाए तो मन तारोताजा हो जाए, मगर क्या हो कि जिस चाय में आप गए हों उसे बनने के लिए मक्खियों के झुंड से होकर निकलना पड़े?

Advertisement

ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें एक चाय की टपरी है. यह समय रैना वाले चाय की टपरी नहीं है बल्कि यह अनोखी टपरी रोड साइड चाय की दुकान खोले एक युवक की है, जिसमें वह चाय बना रहा है और मगर उसके चाय की दुकान के पास कस्टमर से ज्यादा वहां मक्खियों की भिनभिनाहट है.

Advertisement

क्या है वीडियो में

Tea social media viral video
Tea social media viral video

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक रोड साइड चाय का खोखा है, जिसमें कुछ लोग आसपास खड़े भी दिखाई दे रहे हैं. मगर दिलचस्प बात यह है कि चाय बनाने के लिए जो टेबल दुकान वाले ने लगा रखी है उसके ऊपर चीने का एक प्लेट रखा हुआ है. चीनी होने से वहाँ आसपास मक्खियों का झुंड उसमें उमड़ता दिखाई दे रहा है. हैरानी यह कि चाय वाला उन मक्खियों को हटाने की जहमत तक नहीं उठा रहा, वह उन्हीं मक्खियों के बीच से चम्मच घुमाता है और चीनी को चाय के पतीले में डाल देता है.

Advertisement

और तो और चीनी पर बैठी मक्खियाँ भी वहां से टस से मस नहीं हो रहीं. वह भी बस हिल कर वापस आ जाती हैं. दिलचस्प यह कि जिस तरह से मक्खियाँ वहां जमा हैं उस तरह लोगों को इस से कोई ऐतराज नहीं हो रहा. बल्कि वे वहाँ चाय पी रहे हैं. हालांकि इसे लेकर भी किसी ने वीडियो जरूर शूट कर दी है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई हैं.

आ रही हटके प्रतिक्रिया

इस वीडियो को देख कर कई लोगों ने कमेंट किए हैं. जिसमें एक यूजर ने लिखा, "पाप लगेगा चाय वाले को". दूसरे यूजर ने लिखा, मसाला नहीं मक्खी चाय है ये तो. इस वीडियो को अब तक कई लोगों ने शेयर किया है वहीँ कई लोगों ने इसे लिखे और कमेंट किया है.

यह भी पढ़ें - Pune Employee Viral Chat: पुणे में भारी बारिश के बीच Employee ने मांगी छुट्टी, तो बॉस बोला- ‘नहीं मिलेगी, कैसे भी आओ’

Advertisement
Author Image

Rohit Singh

View all posts

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×