W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

School Warden Saves Student: बीमार छात्रा को पीठ पर लादकर 6 KM पैदल चली स्कूल वार्डन, Video देख लोग कर रहे हैं सलाम

03:09 PM Jul 05, 2026 IST | Bhawana Rawat
school warden saves student  बीमार छात्रा को पीठ पर लादकर 6 km पैदल चली स्कूल वार्डन  video देख लोग कर रहे हैं सलाम
School Warden Saves Student:

आंध्र प्रदेश से इंसानियत की मिसाल पेश करने वाला एक वीडियो सामने आया है। इस 29 सेकंड के वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। यहां एक एक छात्रा को तेज बुखार था, स्कूल वार्डन ने बिना समय गंवाए और कुछ सोचे समझे बच्ची को अपनी पीठ पर उठाया, इसके बाद करीब 6 किलोमीटर तक पहाड़, ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर पैदल चलकर अस्पताल पहुंचाया। इस वीडियो को देख लोग वार्डन की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं।

Advertisement

बच्ची को पीठ पर लेकर 6KM चली वार्डन

यह वीडियो आंध्र प्रदेश के पार्वतीपुरम मन्याम जिले में स्थित गुम्मलक्ष्मीपुरम आदिवासी आश्रम स्कूल का है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि वार्डन हेमा ने अपनी पीठ पर एक छात्रा को उठा रखा है। वह पहाड़ी रास्तों पर, कहीं चढ़ाई, कई पत्थर और जंगल का रास्ता है, लेकिन हेमा ने हार नहीं मानी। वह बच्ची को लेकर करीब 6 किलोमीटर पैदल चली। उसका सिर्फ एक ही मकसद था कि बीमार बच्ची को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाना था। आसपास न कोई एंबुलेंस उपलब्ध थी और न ही कोई वाहन, इसलिए हेमा ने बिना देर किए बच्ची को पीठ पर बैठाया और अस्पताल पहुंचाया।

Advertisement

Advertisement

"वार्डन नहीं, बच्ची के लिए भगवान बनकर आई"

आंध्र प्रदेश स्टेट वुमेन कमीशन की चेयरपर्सन डॉ. शैलजा प्रजापति ने ये वीडियो शेयर किया है। उन्होंने वार्डन हेमा की जमकर तारीफ की और कहा कि जिम्मेदारी और इंसानियत मिल जाएं तो किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है। वहीं इस वीडियो ने आदिवासी इलाके में स्वास्थ्य सुविधाओं और सड़क-परिवहन की कमी के मुद्दों को उजागर किया है। वीडियो पर कमेंट कर एक यूजर कहा कि सरकार को दूर-दराज़ के हॉस्टलों के लिए ट्रांसपोर्ट और हेल्थकेयर जैसी बुनियादी ज़रूरतों का ध्यान रखना होगा। दूसरे यूजर ने कहा, "वार्डन नहीं, ये तो उस बच्ची के लिए भगवान बनकर आई।" इसी तरह लोग इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×